Trusted Source Image

NEET MDS Counselling 2026: नीट एमडीएस काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग डेट बढ़ी, संशोधित शेड्यूल जारी

Santosh Kumar | August 20, 2026 | 05:21 PM IST | 1 min read

उम्मीदवार 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जबकि फीस पेमेंट की सुविधा उसी दिन शाम 4 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

Back

NEET MDS 2026 College Predictor

Know your chances of securing admission to top MDS colleges with the NEET MDS College Predictor. Get personalized college predictions based on rank, category, and past counselling trends.

Try Now
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर संशोधित शेड्यूल चेक कर सकते हैं।(प्रतीकात्मक-पिक्सल)
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर संशोधित शेड्यूल चेक कर सकते हैं।(प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट एमडीएस 2026 काउंसलिंग शेड्यूल में बदलाव किया है। एमसीसी ने राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की डेट बढ़ा दी है। काउंसलिंग की प्रक्रिया 50% ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू) सीटों के साथ-साथ डीम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी और एएफएमएस संस्थानों की 100% सीटों के लिए जारी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर संशोधित शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

राउंड-1 के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट की प्रक्रिया 18 से 29 अगस्त तक चलेगी। उम्मीदवार 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जबकि फीस पेमेंट की सुविधा उसी दिन शाम 4 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

NEET MDS Counselling 2026: चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 29 अगस्त तक

चॉइस फिलिंग विंडो 19 से 30 अगस्त तक खुली रहेगी। चॉइस लॉकिंग की सुविधा 29 अगस्त को शाम 6 बजे से 30 अगस्त को रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी। सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 31 अगस्त से 1 सितंबर तक होगी।

राउंड-1 रिजल्ट 2 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट होगी, उन्हें 3 से 11 सितंबर के बीच रिपोर्टिंग/जॉइनिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों के डेटा वेरिफिकेशन 12 से 13 सितंबर तक किया जाएगा।

Also readHP NEET UG Counselling 2026: एचपी नीट काउंसलिंग शेड्यूल जारी, आवेदन शुरू, प्रोविजनल मेरिट लिस्ट डेट 18 अगस्त

NEET MDS Counselling 2026: काउंसलिंग संबंधी निर्देश

उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन करें और अपनी पसंद को ध्यान से भरें। नीट एमडीएस काउंसलिंग के लिए ऑफिशियल पोर्टल पर एक कैंडिडेट यूजर गाइड भी उपलब्ध कराई गई है, जिसमें पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप बताई गई है।

उम्मीदवार किसी भी बदलाव के बारे में अपडेट के लिए नियमित रूप से mcc.nic.in चेक करें। काउंसलिंग प्रक्रिया 4 राउंड में होगी। योग्य उम्मीदवार समय पर प्रक्रिया पूरी करके अपनी पसंद की सीट हासिल कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications