Santosh Kumar | August 20, 2026 | 02:39 PM IST | 1 min read
राउंड 1 की प्रक्रिया 13 अगस्त को सुबह 11 बजे शुरू हुई। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट hnbumu.ac.in पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी ने उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की समय-सीमा बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब 24 अगस्त तक यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह काउंसलिंग एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जा रही है। उत्तराखंड नीट काउंसलिंग राउंड 1 का संशोधित शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।
राउंड 1 की प्रक्रिया 13 अगस्त को सुबह 11 बजे शुरू हुई। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट hnbumu.ac.in पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ, उसी विंडो में चॉइस फिलिंग भी पूरी करनी होगी।
राउंड 1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और फीस पेमेंट की प्रक्रिया 24 अगस्त को शाम 5 बजे तक रहेगी। इसके बाद, 25 और 26 अगस्त को डेटा प्रोसेसिंग होगी। राउंड 1 के रिजल्ट 27 अगस्त को घोषित किए जाएंगे।
जिन उम्मीदवारों को सीटें अलॉट होंगी, उनके लिए संबंधित कॉलेजों में एडमिशन पक्का करने की आखिरी तारीख 5 सितंबर है। रजिस्ट्रेशन फीस व सिक्योरिटी अमाउंट का पेमेंट क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है।
नीट यूजी में पास होने वाले उम्मीदवार ही काउंसलिंग के लिए पात्र हैं। उत्तराखंड के मूल निवासी उम्मीदवारों को स्टेट कोटा सीटों के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। उम्मीदवार अपने पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन ध्यान से करें।
यूके नीट-यूजी काउंसलिंग से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर समय-समय पर जारी की जाएगी। राउंड 2, राउंड 3 और 'स्ट्रे वैकेंसी राउंड' की तारीखें और पूरी प्रक्रिया बाद में यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
उच्च न्यायालय दो नीट उम्मीदवारों द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा था। इसमें उन्होंने खुद के साथ-साथ ''प्रभावित उम्मीदवारों" के लिए हटाए गए कुछ प्रश्नों के लिए अतिरिक्त अंक देने और एनटीए को समाप्त करने की मांग की थी।
Press Trust of India