Trusted Source Image

CG OT Technician Admit Card 2026: सीजी ओटी टेक्नीशियन एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 30 अगस्त को होगी

Abhay Pratap Singh | August 24, 2026 | 02:46 PM IST | 1 min read

सीजी ओटी टेक्नीशियन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

सीजी एचओटीटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक सक्रिय। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी एचओटीटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक सक्रिय। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने आज ओटी टेक्नीशियन पदों की भर्ती परीक्षा (HOTT26) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in अथवा https://cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर 24 अगस्त से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

सीजी ओटी टेक्नीशियन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का पूरा पता और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण छत्तीसगढ़ ओटी टेक्नीशियन हॉल टिकट में जांच सकते हैं।

CG OT Technician Exam 2026: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में सीजी ओटी टेक्नीशियल परीक्षा 2026 कार्यक्रम जांच सकते हैं:

परीक्षा का नामपरीक्षा तिथि व दिनपरीक्षा का समयकुल परीक्षा जिला
ओटी टेक्नीशियन30 अगस्त 2026 (रविवार)सुबह 10:00 बजे से 12: 15 बजे तक01

Also readBPSC 71 Mains Answer Sheet 2026: बीपीएससी 71वीं सीसीई मेन्स अनइवैल्युएटेड आंसर शीट 24 अगस्त को, आपत्ति का मौका

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सीजी ओटी टेक्नीशियन 2026 एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और प्रवेश पत्र में उल्लिखित दस्तावेज लाने की आवश्यकता होगी। परीक्षा केंद्र के संबंध में कठिनाई होने पर कैंडिडेट हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर समय पर संपर्क कर सकते हैं।

बोर्ड ने उम्मीदवारों को कम से कम 2 घंटे पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचने की सलाह दी है। परीक्षा समय से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को एग्जाम ड्रेसकोड का पालन करने की भी सलाह दी गई है। अधिक जानकारी के लिए सीजीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

CG OT Technician 2026 Admit Card: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों की मदद से कैंडिडेट सीजीएसएसबी ओटी टेक्नीशियन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • होमपेज पर, एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • सीजी ओटी टेक्नीशियल हॉल टिकट जांचें व प्रिंट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications