Abhay Pratap Singh | August 22, 2026 | 05:52 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी 71वीं सीसीई मुख्य अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिका डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर सहित अन्य क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से एकीकृत-71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा की अमूल्यांकित (Unevaluated) उत्तर पुस्तिका 24 अगस्त को जारी की जाएगी। आयोग की आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार बीपीएससी की वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in/ पर जाकर अनइवैल्युएटेड आंसर शीट जांच और डाउनलोड कर सकेंगे।
बीपीएससी 71st सीसीई मेन्स अनइवैल्युएटेड आंसर शीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और ईमेल/ मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा की अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिका पर 29 अगस्त तक ईमेल के माध्यम से आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।
आयोग ने 22 अगस्त को जारी आधिकारिक सूचना में कहा कि, “डाउनलोड अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिका में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थी 2 अगस्त 2026 तक ईमेल आईडी - examcontroller-bpsc@gov.in पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। 29 अगस्त 2026 के बाद किसी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।”
बीपीएससी 71वीं मेन्स अनइवैल्युएटेड आंसर शीट पर अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्ति एवं निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त चुनौतियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी 24 अगस्त से 29 अगस्त तक अपनी अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिका डाउनलोड कर सकते हैं और आपत्तियां भी दर्ज करा सकते हैं।
बीपीएससी 71वीं सीसीई परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में 1,264 रिक्त पदों को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार चरण शामिल है। 71वीं सीसीई मुख्य लिखित परीक्षा 25 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई थी।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके बीपीएससी 71st मुख्य परीक्षा की अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिका डाउनलोड कर सकते हैं: