Saurabh Pandey | August 24, 2026 | 05:06 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित की जाएगी, जबकि अपरिहार्य कारणों से इसके प्रवेश-पत्र जारी होने की तिथि 24 से से बदलकर 25 अगस्त 2026 कर दी गई है। अभ्यर्थियों को केवल एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Now
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में बदलाव किया है। एनबीई की तरफ से जारी लेटेस्ट नोटिस के अनुसार, नीट पीजी का एडमिट कार्ड अब कल, 25 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नीट पीजी एडमिट कार्ड लिंक एक्टिवेट होने के बाद, उम्मीदवार अपनी लॉगिन जानकारी का इस्तेमाल करके एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनबीई ने परीक्षा शहर की जानकारी पहले ही 11 अगस्त को जारी कर दी गई है, जिससे उम्मीदवार पहले से ही अपने आवंटित परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं।
एनबीईएमएस की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि किन्हीं अपरिहार्य परिस्थितियों और असम तथा मेघालय से प्राप्त विशेष अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए तिथियों में पुनः संशोधन किया गया है। नए अपडेट के अनुसार, प्रवेश-पत्र अब 24 अगस्त के स्थान पर 25 अगस्त 2026 को जारी किए जाएंगे।
एनबीईएमएस द्वारा पूर्व में जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, नीट पीजी का आयोजन 30 अगस्त 2026 (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही पाली में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित होगी।
इस साल परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है, अब 210 मिनट में 180 सवालों के जवाब देने होंगे, जबकि पहले के पैटर्न में 200 सवाल होते थे। इस बदलाव से उम्मीदवारों को हर सवाल के लिए अधिक समय मिलेगा, जबकि परीक्षा की कुल अवधि वही रहेगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों, असत्यापित सोशल मीडिया पोस्टों या किसी तीसरे पक्ष द्वारा प्रसारित संदेशों पर विश्वास न करें। परीक्षा से जुड़ी सटीक और प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक एनबीईएमएस वेबसाइट natboard.edu.in या उनके अधिकृत संचार माध्यमों पर ही भरोसा करें।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं और सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। एमसीसी ने नीट राउंड 1 फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट के संबंध में अधिसूचना व निर्देश जारी किए हैं।
Santosh Kumar