Saurabh Pandey | October 15, 2026 | 04:48 PM IST | 2 mins read
आरआरबी ने टेक्नीशियन ग्रेड 1 और 3 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल और ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी का लिंक एक्टिवेट कर दिया है। 6 से 9 अक्टूबर 2026 तक आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट या क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों से अपनी रिस्पॉन्स शीट के साथ प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी की मदद से, उम्मीदवार अपने द्वारा दिए गए उत्तरों को देख सकते हैं, अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं और अगर उन्हें कोई उत्तर गलत लगता है, तो उस पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियां दर्ज करने की विंडो 22 अक्टूबर 2026 तक खुली रहेगी।
उम्मीदवार प्रति प्रश्न 50 रुपये का शुल्क देकर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। अगर आपत्ति सही पाई जाती है, तो यह शुल्क वापस कर दिया जाएगा। आंसर की की मदद से उम्मीदवार अंतिम परिणाम आने से पहले अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती के जरिए ग्रेड 1 के कुल 323 और ग्रेड 3 के 6234 पदों को भरा जाएगा। आरआरबी टेक्नीशियन 2026 की आंसर की उम्मीदवारों को अपने उत्तरों की जांच करने और अंतिम परिणाम घोषित होने से पहले अपने स्कोर का अनुमान लगाने में मदद करती है।