Trusted Source Image

RRB NTPC UG Recruitment 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी के 1688 पदों पर आवेदन आज से शुरू, अंतिम तिथि 13 नवंबर

Abhay Pratap Singh | October 15, 2026 | 08:03 AM IST | 2 mins read

अभ्यर्थियों को आरआरबी एनटीपीसी यूजी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 16 नवंबर से 25 नवंबर तक का समय दिया जाएगा।

आरआरबी एनटीपीजी यूजी लेवल 2026 नोटिफिकेशन। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरआरबी एनटीपीजी यूजी लेवल 2026 नोटिफिकेशन। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सीईएन नंबर 07/2026 के तहत नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी अंडर ग्रेजुएट (NTPC UG) के पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर 15 अक्टूबर से अप्लाई कर सकते हैं।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर और शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आरआरबी एनटीपीसी यूजी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 16 से 25 नवंबर तक का समय दिया जाएगा।

RRB NTPC 10+2 Under Graduate Level Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता - कक्षा 12वीं (+2 स्तर) या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। एससी/ एसटी, बेंचमार्क दिव्यांग व्यक्तियों, पूर्व सैनिकों और 12वीं से उच्च योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए 50% अंकों की शर्त अनिवार्य नहीं है।

आयु सीमा - आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी, 2027 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Also readBPSC TRE-4 Application 2026: टीआरई-4 में 2024-26 के डीएलएड पास अभ्यर्थी भी कर सकेंगे आवेदन, अधिसूचना जारी

आवेदन शुल्क के रूप में एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग, थर्ड जेंडर कैंडिडेट को 250 रुपये और अन्य को 500 रुपये देना होगा। आरआरबी एनटीपीजी यूजी भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 1688 पदों को भरा जाएगा, जिसमें कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 700, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 200, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 600 और ट्रेन क्लर्क के 188 पद शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया में सीबीटी-1, सीबीटी-2, स्किल टेस्ट, डीवी और मेडिकल परीक्षण चरण शामिल है। कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क का प्रारंभिक मूल वेतन 21700 रुपये है, जबकि अन्य पदों का 19900 रुपये है। साथ ही, लागू भत्तों का भी लाभ मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं या https://rrb.indianrailways.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

RRB NTPC 10+2 Under Graduate Level 2026 Online Form: आवेदन प्रक्रिया

नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरआरबी एनटीपीसी यूजी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:

  • आरआरबी भर्ती पोर्टल https://www.rrbapply.gov.in/ पर विजिट करें।
  • होमपेज पर, सीईएन नंबर 07/2026 एनटीपीसी यूजी - अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]