Trusted Source Image

NEET PG Counselling 2026: एमसीसी ने ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए जारी किया राउंड 1 सीट मैट्रिक्स

Saurabh Pandey | October 15, 2026 | 04:00 PM IST | 1 min read

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने पोस्टग्रेजुएट मेडिकल काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए NEET PG 2026 सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है।

इस सूची में ऑल इंडिया कोटा, डीम्ड यूनिवर्सिटी और अन्य स्वीकृत कोटे के अंतर्गत आने वाली सीटें भी शामिल हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
इस सूची में ऑल इंडिया कोटा, डीम्ड यूनिवर्सिटी और अन्य स्वीकृत कोटे के अंतर्गत आने वाली सीटें भी शामिल हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड के लिए सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। इस सीट मैट्रिक्स में एमडी/एमएस पाठ्यक्रमों के लिए ऑल इंडिया कोटा की 13,522 सीटें, डिप्लोमा इन नेशनल बोर्ड (DNB) की 9,201 सीटें और डीम्ड विश्वविद्यालयों में एमडी/एमएस प्रवेश के लिए 7,537 सीटें शामिल की गई हैं।

नीट पीजी काउंसलिंग 2026 में भाग लेने वाले छात्र अब एमडी और एमएस कोर्स के लिए उपलब्ध सीटों को, कोर्स और कॉलेज के अनुसार देख सकते हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चॉइस-फिलिंग विंडो 13 अक्टूबर को खुलेगी, जिससे छात्र नीट पीजी सीट मैट्रिक्स के आधार पर अपने मेडिकल कॉलेज के विकल्पों को लॉक कर सकेंगे।

NEET PG Seat Matrix 2026: सीट मैट्रिक्स चेक करने की प्रक्रिया

  1. एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  2. पीजी मेडिकल काउंसलिंग सेक्शन खोलें।
  3. 'करंट इवेंट्स' सेक्शन पर जाएं।
  4. एआईक्यू, सीआईक्यू, डीएनबी या डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए सीट मैट्रिक्स चुनें।
  5. अब दस्तावेज खोलें और पसंदीदा पाठ्यक्रम और संस्थान के लिए उपलब्ध सीटों की जांच करें।

NEET PG Seat Matrix 2026: सीट मैट्रिक्स विवरण

  1. राज्य का नाम
  2. संस्थान का प्रकार
  3. संस्थान
  4. कोटा
  5. शाखा
  6. श्रेणी
  7. कुल सीटें

Also read Cabinet Secretariat DFO Recruitment 2026: कैबिनेट सचिवालय में डीएफओ पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

NEET PG Counselling 2026: राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल

नीट पीजी काउंसलिंग चार राउंड में होगी, जिसमें तीन मुख्य राउंड और एक 'स्ट्रे वैकेंसी' राउंड होगा। राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चलेगी, जबकि चॉइस फिलिंग 13 से 22 अक्टूबर होगी। इसके बाद 22 से 23 अक्टूबर तक सीट आवंटन प्रक्रिया चलेगी। वहीं 24 अक्टूबर को पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए सीट आवंटन रिजल्ट जारी किया जाएगा।

जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें 16 से 23 नवंबर के बीच अपने आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा, जिसके बाद संबंधित संस्थानों द्वारा शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन 24 नवंबर को किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]