Cabinet Secretariat DFO Recruitment 2026: कैबिनेट सचिवालय में डीएफओ पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी
कैबिनेट सचिवालय में डीएफओ पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 17 अक्टूबर को जारी किया जाएगा, जिसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
नई दिल्ली : भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय ने गेट स्कोर के माध्यम से 'डिप्टी फील्ड ऑफिसर (तकनीकी)' के 250 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 नवंबर 2026 तक आवेदन जमा कर सकेंगे। यह भर्ती उन इंजीनियरिंग और साइंस ग्रेजुएट्स के लिए एक अच्छा अवसर है, जो केंद्र सरकार के किसी संगठन में काम करना चाहते हैं।
भर्ती अपडेट के अनुसार, इसका विस्तृत नोटिफिकेशन 17 से 23 अक्टूबर 2026 के बीच 'रोजगार समाचार' में प्रकाशित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में वैलिड GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, उसके बाद इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट शामिल है।
Cabinet Secretariat DFO Recruitment 2026: आयु सीमा
कैबिनेट सचिवालय डीएफओ भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी, पूर्व सैनिकों और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान है।
Cabinet Secretariat DFO Recruitment 2026: पात्रता मानदंड
- शैक्षिक योग्यता - उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएट की डिग्री, या संबंधित विषय में विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
- GATE डिग्री अनिवार्य - उम्मीदवारों के पास GATE 2024, 2025 या 2026 का वैलिड स्कोरकार्ड होना चाहिए, जिसमें संबंधित विषय के पेपर में उत्तीर्ण अंक प्राप्त किए गए हों।
- चिकित्सा मानक - उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के मानकों के अनुसार, ग्रुप 'बी' पदों के लिए लागू मेडिकल टेस्ट पास करना होगा।
Also read RRB NTPC UG Recruitment 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी के 1688 पदों पर आवेदन आज से शुरू, अंतिम तिथि 13 नवंबर
Cabinet Secretariat DFO Recruitment 2026: आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- हाल की पासपोर्ट-साइज तस्वीरें।
- कक्षा 10 का प्रमाण-पत्र
- डिग्री प्रमाण-पत्र और शैक्षणिक अंक-पत्र (मार्कशीट)।
- संबंधित विषय के लिए वैध GATE स्कोरकार्ड।
- जाति/श्रेणी प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)।
- दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)।
- पूर्व-सैनिकों के लिए डिस्चार्ज प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)।
- नोटिफिकेशन में मांगी गई कोई अन्य घोषणा या प्रमाण-पत्र।
Cabinet Secretariat DFO Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
- शॉर्टलिस्टिंग - विभाग प्राप्त आवेदनों को GATE स्कोर के आधार पर मेरिट क्रम में व्यवस्थित करता है। रिक्तियों की संख्या से पांच गुना तक उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
- इंटरव्यू - शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से इंटरव्यू की तारीख, समय और स्थान की जानकारी दी जाती है।
- सत्यापन और मेडिकल जांच - अंतिम चयन GATE स्कोर, इंटरव्यू में प्रदर्शन, चरित्र सत्यापन और मेडिकल टेस्ट पास करने पर निर्भर करता है।