Saurabh Pandey | August 22, 2026 | 08:41 AM IST | 2 mins read
जेसीईसीईबी ने झारखंड नीट यूजी 2026 के पहले चरण की काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी किया है, जिसके तहत रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 अगस्त कर दी गई है।

नई दिल्ली : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) ने मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के निर्देशों के तहत एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चल रही पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके तहत रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 अगस्त कर दी गई है। अब अभ्यर्थी 27 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक अपना सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर संबंधित संस्थानों में नामांकन करा सकते हैं।
झारखंड के 4 प्राइवेट और नए मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया कोटा की सीटों पर MBBS में एडमिशन के लिए पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। ये 4 कॉलेज निम्नलिखित हैं-
बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय (गढ़वा) के तहत आने वाले वनांचल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, गढ़वा में डेंटल (BDS) कोर्स की 'ऑल इंडिया कोटा' सीटों पर एडमिशन के लिए प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 25 अगस्त, 2026 तक बढ़ा दी गई है। सीट अलॉटमेंट 27 अगस्त से 5 सितंबर, 2026 के बीच होगा, और इसके बाद 28 अगस्त से 5 सितंबर, 2026 तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया होगी।
काउंसलिंग शेड्यूल | अपडेटेड तिथि |
ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की अंतिम तिथि | 25 अगस्त 2026 |
भरे हुए विकल्पों में संपादन, यदि आवश्यक हो | 25 अगस्त 2026 |
सीट आवंटन और अंतरिम सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करना | 27 अगस्त से 5 सितंबर 2026 |
दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश | 28 अगस्त से 5 सितंबर 2026 |
स्वास्थ्य विभाग से अभी होम्योपैथी (BHMS) की सीटों का ब्योरा नहीं मिला है। जैसे ही सीटें मिलेंगी नीट यूजी की राज्य मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। दूसरे, तीसरे और अंतिम (स्ट्रे वैकेंसी) राउंड का नया शेड्यूल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के निर्देशों के अनुसार आगे जारी किया जाएगा।
श्रेणी | काउंसलिंग शुल्क |
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी-I, बीसी-II | 1,000 रुपये |
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, दिव्यांग | 500 रुपये |