Saurabh Pandey | August 24, 2026 | 06:50 PM IST | 1 min read

नई दिल्ली : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) उत्तर प्रदेश ने यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के राउंड 6 का सीट आवंटन रिजल्ट जारी कर दिया है। काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना आवंटन रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सीट आवंटन रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।
छठे राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए 'Freeze' का विकल्प चुनना अनिवार्य होगा। इस अतिरिक्त काउंसलिंग प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के पास 'Float' चुनने का कोई विकल्प उपलब्ध नहीं रहेगा। फ्रीज विकल्प का चयन करने के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित सुरक्षा शुल्क और काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा। यह पूरी भुगतान प्रक्रिया अभ्यर्थी को अपने आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके 25 अगस्त से 28 अगस्त तक ऑनलाइन माध्यम से पूरी करनी होगी।
केवल वे अभ्यर्थी जिन्होंने छठे राउंड में फ्रीज का विकल्प चुना है, उन्हें अपने जिले के सहायता केंद्र पर जाकर अपने दस्तावेजों की जांच करानी होगी। इसके लिए प्रक्रिया 25 से 29 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे तक चालू रहेगी।
यदि किसी अभ्यर्थी को छठे राउंड में मिली सीट वापस लेनी है, तो वे इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अगस्त 2026 तक कर सकते हैं। काउंसलिंग राउंड 6 में सीट पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए संबंधित आवंटित संस्थान में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर रिपोर्टिंग करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
यह चरण उन सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए खुला है जिन्हें अभी तक एडमिशन नहीं मिला है। इसमें उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी भाग ले सकेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी शेड्यूल देख सकते हैं।
Santosh Kumar