एयर इंडिया विमान दुर्घटना में क्षतिग्रस्त अहमदाबाद मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल का पुनर्निर्माण होगा
Press Trust of India | March 19, 2026 | 09:09 AM IST | 2 mins read
मौजूदा इमारत को गिरा दिया जाएगा और उसकी जगह 103 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक नया बड़ा छात्रावास परिसर बनाया जाएगा।
गांधीनगर: गुजरात सरकार ने अहमदाबाद शहर के बीजे मेडिकल कॉलेज में विमान हादसे में क्षतिग्रस्त छात्रावास के स्थान पर एक नया छात्रावास परिसर बनाने का फैसला किया है। 9 माह पहले एअर इंडिया की एआई-171 उड़ान के दुर्घटनाग्रस्त होने से यह छात्रावास क्षतिग्रस्त हो गया था। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मेघानीनगर इलाके में 12 जून, 2025 की भयावह घटना के बाद खाली हुई मौजूदा इमारत को गिरा दिया जाएगा और उसकी जगह 103 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक नया, बड़ा छात्रावास परिसर बनाया जाएगा।
टाटा समूह ने पुनर्निर्माण के लिए 53 करोड़ रुपये दिए हैं जिसका एअर इंडिया पर स्वामित्व है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव टोपनो ने कहा, "हमने छात्रावास के पुनर्निर्माण का निर्णय लिया है।"
पुनर्निर्माण की अनुमानित लागत 103 करोड़ रुपये
मुख्य सचिव ने कहा, "टाटा समूह ने हमें आश्वासन दिया था कि वे नुकसान की भरपाई करेंगे और उन्होंने वादा की गई धनराशि जमा कर दी है।" मुख्य अभियंता पी एम चौधरी ने बताया कि पुनर्निर्माण की अनुमानित लागत 103 करोड़ रुपये है।
उन्होंने बताया कि टाटा समूह ने 53 करोड़ रुपये और राज्य सरकार ने 50 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि निविदाएं जल्द ही आमंत्रित की जाएंगी और उम्मीद जतायी कि निर्माण कार्य अगले तीन महीनों में शुरू हो जाएगा।
नए छात्रावास में 292 छात्रों के रहने की क्षमता
चौधरी ने बताया कि वर्तमान परिसर में लगभग 100 छात्र रह सकते थे और उसे गिरा दिया जाएगा और नए छात्रावास में 292 छात्रों के रहने की क्षमता होगी। बता दें कि दुर्घटना में छात्रावास परिसर को व्यापक क्षति पहुंची थी।
कुछ हिस्सों पर मलबा गिरा, जबकि अधिकांश भाग आग की चपेट में आ गया, जिससे इमारत उपयोग के लायक नहीं रही। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो द्वारा की जा रही जांच की सुविधा के लिए परिसर को खाली करा दिया गया।
एअर इंडिया का विमान 12 जून, 2025 को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उड़ान संख्या एआई-171 विमान में 240 से अधिक यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।
अगली खबर
]अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
माकपा सदस्य जॉन ब्रिटास ने सवाल किया था कि 2026-27 के बजट में देशभर में तीन अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (आया) की स्थापना की घोषणा की गई है और क्या उनमें से किसी एक संस्थान की स्थापना केरल में की जाएगी।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’