WBJEE 2024 Admit Card: पश्चिम बंगाल जेईई एडमिट कार्ड wbjeeb.nic.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | April 18, 2024 | 01:34 PM IST | 1 min read
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 28 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा हॉल में पहुंचें।
नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने पश्चिम बंगाल जेईई एडमिट 2024 आज यानी 18 अप्रैल को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने डब्ल्यूजेईईबी परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे डब्ल्यूबी जेईईबी की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
डब्ल्यूबी जेईईबी की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा देने वाले छात्रों को अपने एडमिट कार्ड की एक फोटो कॉपी लेकर जाना होगा। साथ ही उन्हें रंगीन फोटोग्राफ की एक प्रति भी लेकर जानी होगी, जो ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपलोड की गई थी।
उम्मीदवार कोई भी मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/पैन कार्ड/पासपोर्ट/मतदाता कार्ड/10वीं कक्षा का प्रवेश पत्र/स्कूल-आईडी कार्ड भी परीक्षा हॉल में लेकर जा सकते हैं। इन दस्तावेजों के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
WBJEE 2024 Admit Card परीक्षा पैटर्न और समय
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (लिखित) 28 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। परीक्षा दो सत्रों में पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से 155 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा हॉल में पहुंचें।
WBJEE 2024 Admit Card डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले WBJEE की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर WBJEE 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें।
- अब सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब हॉल टिकट की एक हार्ड कॉपी डाउनलोड करें और अपने पास रख लें।
अगली खबर
]ICAI CA May 2024 Admit Card: सीए मई परीक्षा एडमिट कार्ड इस सप्ताह जारी होने की उम्मीद, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट icai.org या eservices.icai.org से डाउनलोड कर सकेंगे। आईसीएआई सीए मई परीक्षा निर्धारित तिथि पर आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच