Santosh Kumar | April 17, 2024 | 08:31 AM IST | 1 min read
जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 4 से 12 अप्रैल तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी जिसमें कुल 12.57 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य सत्र 2 की फाइनल आंसर-की जल्द ही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी की जाएगी। फाइनल उत्तर कुंजी की मदद से परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने अंकों की गणना कर सकेंगे। जेईई मेन सत्र 2 की अंतिम उत्तर कुंजी की घोषणा के बाद, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा का रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | Law of Motion | PYQs (Matrices & Determinants)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन सत्र 2 की अनंतिम उत्तर कुंजी पहले ही जारी की जा चुकी है। इसे डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करने की जरूरत होगी।
इसके अलावा एनटीए ने प्रश्न पत्रों के साथ पेपर 1 (बी.ई/बी.टेक) की अनंतिम उत्तर कुंजी में रुचि रखने वालों के लिए वेबसाइट पर रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाएं भी अपलोड की हैं। बता दें कि जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 4 से 12 अप्रैल तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
एनटीए ने पेपर 1 परीक्षा 4, 5, 6, 8, 9 को आयोजित की थी जबकि पेपर 2 परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की गई थी। इसमें कुल 12.57 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। जबकि एनटीए, जेईई मेन्स 2024 सत्र 1 के लिए कुल 12,25,529 छात्र उपस्थित हुए। जेईई परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार एनआईटी, आईआईटी और सीएफटीआई में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
Also readJEE Main 2024 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट jeemain.nta.ac.in पर जारी
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके JEE Main Session 2 Final Answer Key 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-