RBI Assistant Phase 2 Result 2023: आरबीआई असिस्टेंट चरण 2 परिणाम अंक, कट ऑफ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

आरबीआई असिस्टेंट चरण 2 रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 16 अक्टूबर 2024 तक सक्रिय रहेगा।

आरबीआई असिस्टेंट चरण 2 का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)आरबीआई असिस्टेंट चरण 2 का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Santosh Kumar | April 17, 2024 | 07:40 AM IST

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने असिस्टेंट चरण 2 परीक्षा के अंक और कट ऑफ सूची जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर रिजल्ट की मार्कशीट और कटऑफ देख सकते हैं। आरबीआई ने परीक्षा का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया था, अब बैंक ने मार्कशीट और कटऑफ की पीडीएफ फाइल साझा की है। आरबीआई असिस्टेंट चरण 2 रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक उम्मीदवारों के लिए वेबसाइट पर 16 अक्टूबर 2024 तक सक्रिय रहेगा।

आरबीआई असिस्टेंट मुख्य लिखित परीक्षा 31 दिसंबर 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (एलपीटी) के लिए उपस्थित होंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Background wave

RBI Assistant Phase 2 Cutoff List: इस लिंक से डाउनलोड करें सूची

आरबीआई सहायक चरण 2 परिणाम की कट ऑफ सूची आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर उपलब्ध है। हालाँकि, वेबसाइट पर त्रुटि होने की स्थिति में, उम्मीदवार इस सीधे लिंक से सूची डाउनलोड कर सकते हैं- https://rbidocs.rbi.org.in/rdocs/content/pdfs/ASSISTANTCUTOFFTABLE16042024.pdf

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया इस भर्ती अभियान के तहत विभाग में कुल 450 सहायक अधिकारी के रिक्त पदों के लिए कैंडिडेट का चयन करेगा। पिछले साल आयोजित की गई आरबीआई मुख्य परीक्षा की अवधि 135 मिनट थी। वहीं, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उम्मीदवार का चौथाई (1/4) अंक काटा गया है।

Also readRBI Assistant Result 2023: आरबीआई असिस्टेंट फेज-2 मेन रिजल्ट rbi.org.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें

RBI Assistant Marksheet 2023: ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरबीआई असिस्टेंट चरण 2 मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in/ पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध ‘Current Vacancies' में रिजल्ट के अनुभाग पर क्लिक करें।
  • RBI Assistant Marksheet 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां कैंडिडेट अपना रोल नंबर, पासवर्ड दर्ज करें।
  • Marksheet की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी, उसे डाउनलोड करें।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications