RBI Assistant Result 2023: आरबीआई असिस्टेंट फेज-2 मेन रिजल्ट rbi.org.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें

आरबीआई असिस्टेंट मेन रिटन एग्जाम का आयोजन 31 दिसंबर 2023 को किया गया था। मुख्य परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान था।

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती के तहत 450 रिक्तियां भरी जाएंगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)आरबीआई असिस्टेंट भर्ती के तहत 450 रिक्तियां भरी जाएंगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Abhay Pratap Singh | March 6, 2024 | 08:09 PM IST

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज यानी 6 मार्च को आरबीआई सहायक मुख्य परीक्षा 2024 चरण 2 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

आरबीआई असिस्टेंट मुख्य लिखित परीक्षा 31 दिसंबर 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (एलपीटी) के लिए उपस्थित होंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Background wave

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया इस भर्ती अभियान के तहत विभाग में कुल 450 सहायक अधिकारी के रिक्त पदों के लिए कैंडिडेट का चयन करेगा। पिछले साल आयोजित की गई आरबीआई मुख्य परीक्षा की अवधि 135 मिनट थी। वहीं, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उम्मीदवार का चौथाई (1/4) अंक काटा गया है।

Also readCentral Bank of India SO Admit Card 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ एडमिट कार्ड जारी, 10 मार्च को परीक्षा

RBI Assistant Mains Result 2024: डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन आरबीआई असिस्टेंट मेन रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध ‘opportunities link’ पर क्लिक करें।
  • नये पेज पर उम्मीदवार परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आरबीआई असिस्टेंट रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवारों को पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • कैंडिडेट अपना रोल नंबर जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए रिजल्ट की हार्ड कॉपी सुरक्षित रख लें।

आरबीआई असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 2024: परीक्षा पैटर्न

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में आरबीआई सहायक मुख्य परीक्षा 2024 परीक्षा पैटर्न की जांच कर सकते हैं:

विषय

कुल प्रश्न

कुल अंक

समय

तर्कशक्ति परीक्षण

40

40

30 मिनट

अंग्रेजी भाषा परीक्षण

40

40

30 मिनट

संख्यात्मक योग्यता परीक्षण

40

40

30 मिनट

सामान्य जागरूकता परीक्षण

40

40

पच्चीस मिनट

कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट

40

40

20 मिनट

कुल

200

200

135 मिनट

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications