WBJEE 2024 Counselling: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा काउंसलिंग पंजीकरण शुरू, जानें शुल्क, प्रक्रिया
Santosh Kumar | July 10, 2024 | 07:34 PM IST | 1 min read
डबल्यूबीजेईई 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, विकल्प भरना, सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन और आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग शामिल है।
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (डबल्यूबीजेईई) ने आज यानी 10 जुलाई से पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (डबल्यूबीजेईई) के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in/wbjee के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और विकल्प भर सकते हैं। बता दें कि काउंसलिंग के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 जुलाई तय की गई है।
डब्ल्यूबी जेईई काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुल्क 500 रुपये है। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड काउंसलिंग के तीन दौर आयोजित करेगा- आवंटन, उन्नयन और मोप-अप। बता दें कि डबल्यूबीजेईई काउंसलिंग राज्य के विभिन्न भाग लेने वाले कॉलेजों में इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और वास्तुकला पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
WBJEE 2024 Counselling: पात्रता मानदंड
डबल्यूबीजेईई 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, विकल्प भरना, सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन और आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग शामिल है। पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले और डबल्यूबीजेईई 2024 या जेईई मैन 2024 परीक्षा में रैंक (जीएमआर) हासिल करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को डबल्यूबीजेईई काउंसलिंग में रैंक और सीटों की उपलब्धता के आधार पर कॉलेज और पाठ्यक्रम आवंटित किए जाएंगे। डबल्यूबीजेईई 2024 सीट मैट्रिक्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, उम्मीदवार डबल्यूबीजेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीटों की जांच कर सकते हैं।
Also read WBJEE Result 2024 Out: पश्चिम बंगाल जेईई परिणाम wbjeeb.nic.in पर जारी; ऐसे चेक करें रैंक कार्ड
WBJEE 2024 Counselling: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से डबल्यूबीजेईई काउंसलिंग पंजीकरण 2024 के चरणों की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in/wbjee पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध WBJEE 2024 Counselling Link पर क्लिक करें।
- डबल्यूबीजेईई मेन 2024 आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- "साइन इन" बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा