VITEEE Result 2026: वीआईटीईईई 2026 रिजल्ट घोषित, vit.ac.in पर चेक करें स्कोरकार्ड व रैंक, मेरिट लिस्ट जारी
Santosh Kumar | May 8, 2026 | 05:35 PM IST | 1 min read
वीआईटीईईई मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध है। रैंक कार्ड में कैंडिडेट के मिले हुए नंबर, परसेंटेज और ऑल इंडिया रैंक की जानकारी शामिल है।
Practice smarter with VITEEE previous year question papers to understand exam pattern, difficulty level, and improve accuracy for better rank and admission chances.
Download Nowनई दिल्ली: वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) ने आज वीआईटीईईई 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइटों vit.ac.in और viteee.vit.ac.in पर जाकर अपने स्कोरकार्ड, अखिल भारतीय रैंक और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। नतीजों की घोषणा के साथ ही, हजार छात्रों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। वीआईटी ने सभी शिफ्टों के नतीजे एक साथ जारी किए हैं।
VITEEE 2027: Syllabus | Sample Papers | Chapter wise Weightage | Practice Test
Don't Miss: Complete Guide | Foreign Universities in India
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
वीआईटीईईई 2026 परीक्षा 28 अप्रैल से 3 मई तक कंप्यूटर-आधारित मोड में आयोजित की गई। अब, परिणामों के आधार पर, काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें उम्मीदवारों की रैंक के अनुसार सीटों का आवंटन किया जाएगा।
VITEEE 2026 Result: वीआईटीईईई रिजल्ट 2026 कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से वीआईटीईईई रिजल्ट 2026 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vit.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर वीआईटीईईई रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ से आईडी लॉगिन करें।
- वीआईटीईईई रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखेगा, डाउनलोड करें।
VITEEE 2026 Counselling: वीआईटीईईई काउंसलिंग 2026
वीआईटीईईई मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध है। रैंक कार्ड में कैंडिडेट के मिले हुए नंबर, परसेंटेज और ऑल इंडिया रैंक की जानकारी है। जिन स्टूडेंट्स की रैंक अच्छी होगी, उन्हें अपनी पसंद की ब्रांच और कैंपस चुनने का मौका मिलेगा।
वीआईटीईईई 2026 में रैंक वीआईटी के विभिन्न कैंपस—वेल्लोर, चेन्नई, आंध्र प्रदेश और भोपाल में बीटेक सीटों के लिए बेहद अहम होगी। ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन, नतीजों की घोषणा के बाद अब शुरू होगी।
उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन, विकल्पों का चयन और सीट आवंटन की प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। प्रवेश पूरी तरह से योग्यता और रैंक के आधार पर दिए जाएंगे। रिजल्ट संबंधी कोई समस्या हो तो वीआईटी हेल्पलाइन से संपर्क करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी