UKPSC Upper PCS Exam 2024: उत्तराखंड अपर पीसीएस एप्लीकेशन फॉर्म में आज से करेक्शन शुरू, 18 अप्रैल अंतिम तिथि
Abhay Pratap Singh | April 9, 2024 | 07:49 PM IST | 1 min read
यूकेपीएससी अपर पीसीएस 2024 परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को करेक्शन विंडों में ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर में सुधार का विकल्प नहीं दिया गया है।
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने आज यानी 9 अप्रैल को उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल/अपर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 (पीसीएस 2024) के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। यूकेपीएससी अपर पीसीएस 2024 आवेदन फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर सुधार कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के लिए यूकेपीएससी अपर पीसीएस 2024 करेक्शन विंडो 18 अप्रैल को बंद कर दी जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 189 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यूकेपीएससी अपर पीसीएस 2024 परीक्षा के माध्यम से शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट की नियुक्ति डिप्टी कलेक्टर, जिला कमांडेंट, होम गार्ड, जिला पंचायती राज अधिकारी समेत अन्य पदों पर की जाएगी।
यूकेपीएससी अपर पीसीएस आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए आवेदक को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर और मेल आईडी में सुधार करने का विकल्प नहीं मिलेगा। इसके अलावा आवेदक अन्य फील्ड में आवश्यकता अनुसार बदलाव कर सकेंगे।
Also read UKPSC Recruitment 2024: उत्तराखंड प्रिंसिपल भर्ती आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, जल्दी करें
Upper PCS 2024 Form: करेक्शन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से उत्तराखंड अपर पीसीएस आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं
- होमपेज पर, अपर पीसीएस 2024 फॉर्म करेक्शन विंडो लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज कर कैंडिडेट लॉगिन करें।
- यूकेपीएससी अपर पीसीएस 2024 फॉर्म में आवश्यक सुधार करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
UKPSC Upper Subordinate Service 2024 Exam: परीक्षा पैटर्न
यूकेपीएससी अपर पीसीएस 2024 के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल परीक्षण में शामिल होना होगा। यूकेपीएससी अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पेपर के लिए कैंडिडेट को 2 घंटे का समय मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’