UPTAC Counselling 2026: यूपीटीएसी काउंसलिंग राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, रिपोर्टिंग 4 अगस्त से

Abhay Pratap Singh | July 31, 2026 | 02:52 PM IST | 1 min read

यूपीटीएसी राउंड 3 काउंसलिंग 2026 में सीट आवंटित अभ्यर्थियों को 1 अगस्त 2026 तक फ्रीज, फ्लोट या विथड्रॉ में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।

यूपीटीएसी राउंड 4 सीट अलॉटमेंट (Auto-Freeze) रिजल्ट 3 अगस्त को जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल विश्वविद्यालय (AKTU) ने उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग (UPTAC) 2026 राउंड 3 के लिए सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uptac.samarth.edu.in पर जाकर यूपीटीएसी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।

सीट आवंटित अभ्यर्थियों को 1 अगस्त 2026 तक फ्रीज, फ्लोट या विथड्रॉ में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा। वहीं, सीट की पुष्टि के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 20,000 रुपये तथा एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 12,000 रुपये का ऑनलाइन भुगतान भी 1 अगस्त तक करना होगा।

UPTAC Round 3 Seat Allotment Result 2026: डाउनलोड चरण

यूपीटीएटी राउंड 3 अलॉटमेंट लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • ऑफिशियल वेबसाइट uptac.samarth.edu.in पर जाएं।
  • ‘बीटेक, बीडिज, एमटेक (इंटीग्रेटेड) के लिए राउंड 3 अलॉटमेंट जारी’ पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • आवंटित संस्थान और ब्रांच स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
  • यूपीटीएटी राउंड 3 अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और प्रिंट लें।

Also read JEECUP Counselling 2026: जीकप राउंड 4 सीट अलॉटमेंट jeecup.admissions.nic.in पर जारी, दस्तावेज सत्यापन कल से

UPTAC Counselling 2026 Round 3 Allotment: आवश्यक दस्तावेज

यूपीटीएसी राउंड 3 काउंसलिंग 2026 में सीट आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • कोर्स के आधार पर जेईई मेन, सीयूईटी यूजी/ पीडी, या एनएटीए रैंक कार्ड।
  • कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • यूपीटीएसी एप्लीकेशन फॉर्म और अलॉटमेंट लेटर
  • शुल्क भुगतान की रसीद
  • मूल फोटो पहचान पत्र
  • स्थानांतरण और प्रवासन प्रमाणपत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अधिवास प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • मेडिकल सर्टिफिकेट
  • गैप (Gap) एफिडेविट आदि।

यूकेटीएसी राउंड 4 सीट अलॉटमेंट (Auto-Freeze) रिजल्ट 3 अगस्त को जारी किया जाएगा। राउंड 4 में नया अलॉटमेंट पाने वाले उम्मीदवार सीट कंफर्मेंशन फीस जमा कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन विड्रॉल कर सकेंगे। इसके बाद 4 से 7 अगस्त के बीच आवंटित कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग करना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]