Trusted Source Image

UP TGT DV Admit Card 2026: यूपी टीजीटी डीवी हॉल टिकट upessc.up.gov.in पर जारी, 10 अगस्त को आखिरी मौका

Santosh Kumar | July 31, 2026 | 01:48 PM IST | 1 min read

उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि जैसी जानकारी डालकर अपना डीवी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वेरिफिकेशन सेंटर, समय और ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स के बारे में जानकारी हॉल टिकट में दी गई है।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) भर्ती 2022 के तहत डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध यह हॉल टिकट उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है जो पहले हुए वेरिफिकेशन में शामिल नहीं हो पाए या जो कोर्ट केस से प्रभावित थे। इसके लिए 10 अगस्त को आखिरी मौका दिया गया है।

शेड्यूल के अनुसार, आयोग ने सत्यापन के लिए 10 अगस्त की तिथि तय की है। इन उम्मीदवारों के अलावा, टीजीटी अंग्रेजी विषय में 557 रिक्तियों से संबंधित 42 उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन भी उसी दिन आयोजित किया जाएगा।

आयोग ने यह फ़ैसला हाई कोर्ट में फ़ाइनल आंसर की को चुनौती देने वाली याचिका संख्या 9799/2026 के कारण लिया है। कोर्ट में चल रही सुनवाई के अनुसार, इन उम्मीदवारों के दस्तावेज जांच के लिए सुरक्षित रखे गए हैं।

Also readUP TGT Result 2026: यूपी टीजीटी रिजल्ट 14 विषयों के लिए upessc.up.gov.in पर जारी, जेंडरवाइज कटऑफ अंक जानें

उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि जैसी जानकारी डालकर अपना डीवी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वेरिफिकेशन सेंटर, समय और ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स के बारे में जानकारी हॉल टिकट में दी गई है।

सत्यापन के दौरान मूल दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, फोटो आईडी और अन्य जरूरी कागजात साथ रखें। अधूरी या गलत जानकारी वाले उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications