UPSSSC VDO Result 2026: वीडीओ पद के लिए चयनित 90 उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 4-5 नवंबर को होगा
Santosh Kumar | September 29, 2026 | 10:19 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेजों- जैसे शिक्षा, आरक्षण और अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) से संबंधित कागज़ात—की मूल प्रतियां और फोटोकॉपी, साथ ही फोटो पहचान-पत्र (जैसे आधार कार्ड) साथ लाना होगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने वीडीओ (ग्राम विकास अधिकारी) पद के लिए चुने गए 90 उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार, इन चुने गए उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 4 और 5 नवंबर को किया जाएगा। आयोग ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अधिसूचना जारी की है।
आयोग ने 17 अगस्त को वीडीओ के 1,468 पदों के लिए अंतिम चयन परिणाम जारी किया। सूची में अस्थायी रूप से शामिल 90 उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच और व्यक्तिगत सुनवाई 4 और 5 नवंबर को आयोग कार्यालय में होगी।
जारी अधिसूचना के अनुसार, संबंधित विज्ञापन के तहत अंतिम चयन परिणाम में अस्थायी रूप से चुने गए 90 उम्मीदवारों को सूचित किया गया है कि उन्हें तय डेट्स पर सुबह 10 बजे आयोग के कार्यालय में उपस्थित होना होगा।
उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेजों- जैसे शिक्षा, आरक्षण और अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) से संबंधित कागज़ात—की मूल प्रतियां और फोटोकॉपी, साथ ही फोटो पहचान-पत्र (जैसे आधार कार्ड) साथ लाना होगा।
इसके अलावा, उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि यह सुनवाई का आखिरी मौका है; तय तारीखों के बाद सुनवाई का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट देखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई