Santosh Kumar | September 29, 2026 | 03:30 PM IST | 1 min read
मुख्य परीक्षा 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई। इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड के कुल 708 पदों को भरना है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड भर्ती मुख्य परीक्षा (2026) के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। विज्ञापन संख्या 12-Exam/2026 के तहत आयोजित इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपनी आंसर शीट का मिलान कर सकते हैं।
मुख्य परीक्षा 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई। इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड के कुल 708 पदों को भरना है। परीक्षा में हजारों उम्मीदवारों ने भाग लिया।
प्रोविजनल आंसर की 5 अक्टूबर तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को इस समय-सीमा के भीतर आंसर की डाउनलोड करके अपने उत्तरों की जांच कर लेनी चाहिए; समय-सीमा खत्म होने के बाद पोर्टल से आंसर की हटा दी जाएगी।
आंसर की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर 'फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड मुख्य परीक्षा' से जुड़े लिंक पर क्लिक करके आंसर की देखी और डाउनलोड की जा सकती है।
आयोग द्वारा जारी की गई यह एक प्रोविजनल आंसर की है; उम्मीदवारों को प्रश्न-पत्र और आंसर की का ध्यानपूर्वक मिलान करना चाहिए। यदि कोई त्रुटि पाई जाती है, तो आयोग के नियमों के अनुसार आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं।
आपत्तियों के समाधान के बाद फाइनल आंसर की व परिणाम घोषित किए जाएंगे। सफल उम्मीदवारों को शारीरिक माप परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण से गुजरना होगा।
शुरू में 32,388 पदों की घोषणा की गई, लेकिन 932 अतिरिक्त पद जुड़ने से यह संख्या बढ़कर 33,320 हो गई है। बीपीएससी ने टीआरई-4 रिक्तियों में इस बदलाव के बारे में अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर एक सूचना जारी की है।
Santosh Kumar