UPSSSC PET Result 2025: यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट कब आएगा? डेट, ऑफिशियल वेबसाइट, स्कोरकार्ड डिटेल्स जानें
Saurabh Pandey | December 3, 2025 | 01:32 PM IST | 2 mins read
UPSSSC PET 2025 परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक मिलेगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटे जाएंगे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (यूपीएसएसएससी) जल्द ही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के परिणाम घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट दिसंबर के पहले सप्ताह में घोषित किए जाने की उम्मीद है। यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
यूपी पीईटी स्कोर कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, माता पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा का समय, प्राप्तांक, कुल मार्क्स, रिजल्ट का स्टेटस उपलब्ध होगा।
UPSSSC PET 2025 Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आपको UPSSSC PET 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, लिंग और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड सही दर्ज करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद 'लॉगिन' बटन पर क्लिक करें।
- आपका UPSSSC PET रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
Upsssc pet ka result kab aayega 2025: फाइनल आंसर की भी जारी
आयोग पहले ही 9 सितंबर को प्रारंभिक उत्तर कुंजी और 18 नवंबर 2025 को फाइनल आंसर की जारी कर चुका है। अब उम्मीदवार केवल रिजल्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अब तक आयोग की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।
UPSSSC PET Result 2025: पीईटी सर्टिफिकेट
यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा, जो 3 वर्ष की अवधि के लिए वैलिड होगा। इस अवधि के दौरान, अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी द्वारा घोषित ग्रुप बी और सी पदों के लिए किसी भी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC PET Result 2025: परीक्षा कब हुई थी?
यूपी पीईटी परीक्षा 6 और 7 सितंबर को 48 जिलों के 91 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 25,31,996 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 19,41,993 (76.70%) उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल