Saurabh Pandey | December 2, 2025 | 07:21 PM IST | 2 mins read
एसबीआई एससीओ भर्ती के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 100 अंकों के साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए क्वालीफाइंग अंक बैंक द्वारा निर्धारित किए जाएंगे। साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान या बाद में उम्मीदवारों के साथ सीटीसी वार्ता व्यक्तिगत रूप से की जाएगी।
.jpg)
नई दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (एससीओ) के 996 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 23 दिसंबर 2025 है।
एसबीआई की तरफ से जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि चयन के लिए मेरिट सूची केवल साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। यदि एक से अधिक उम्मीदवार कट-ऑफ अंक प्राप्त करते हैं, तो ऐसे उम्मीदवारों को उनकी आयु के अनुसार अवरोही क्रम में मेरिट में स्थान दिया जाएगा।
एसबीआई एससीओ पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक होना जरूरी है। अलग-अलग पदों के लिए अनुभव और कुछ खास शैक्षणिक योग्यताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
एसबीआई एससीओ भर्ती के लिए आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क अनारक्षित/आर्थिक रूप से कमजोर/अन्य पिछड़ा वर्ग (ईडब्ल्यूएस)/अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये है और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग वर्ग (पीडब्ल्यूबीडी) उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क/सूचना शुल्क नहीं है।
उम्मीदवारों को आवेदन के साथ एकीकृत भुगतान गेटवे के माध्यम से शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद आवेदन में किसी भी प्रकार का परिवर्तन/संपादन नहीं किया जा सकेगा।
एसबीआई एससीओ भर्ती के तहत अलग-अलग पदों के लिए 996 रिक्तियां जारी की गई हैं। रिक्तियों की कैटेगरीवाइज संख्या नीचे देख सकते हैं।
पद का नाम | वर्ग | नियमित | बैकलॉग | कुल |
|---|---|---|---|---|
VP Wealth (SRM) | एससी | 77 | 15 | 92 |
एसटी | 34 | 10 | 44 | |
ओबीसी | 119 | 17 | 136 | |
ईडब्ल्यूएस | 46 | — | 46 | |
अनारक्षित | 188 | — | 188 | |
कुल | — | — | — | 506 |
AVP Wealth (RM) | एससी | 33 | — | 33 |
एसटी | 15 | — | 15 | |
ओबीसी | 52 | — | 52 | |
ईडब्ल्यूएस | 20 | — | 20 | |
अनारक्षित | 82 | — | 82 | |
कुल | — | — | — | 206 |
Customer Relationship Executive | एससी | — | — | — |
एसटी | 4 | — | 4 | |
ओबीसी | 73 | — | 73 | |
ईडब्ल्यूएस | 28 | — | 28 | |
अनारक्षित | 115 | — | 115 | |
कुल | — | — | — | 284 |