UPSSSC PET 2025 Answer Key: यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि नजदीक, डायरेक्ट लिंक
Abhay Pratap Singh | September 15, 2025 | 09:20 AM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 प्रोविजनल आंसर की पर चुनौती दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपए शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 (PET 2025) की उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 17 सितबंर निर्धारित की गई है। यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 प्रोविजनल आंसर की आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर 9 सितंबर से उपलब्ध है।
यूपीएसएसएससी प्रोविजनल पीईटी आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी एक या एक से अधिक आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक आपत्ति के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम में 100 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।
यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 लिखित परीक्षा 6 और 7 सितंबर को कुल चार पालियों में राज्य के 48 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यूपी पीईटी उत्तर कुंजी की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्रत्येक सहित उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से निर्धारित समयावधि में ही मात्र एक बार ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। 17 सितंबर, 2025 के बाद ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की सुविधा स्वतः समाप्त हो जाएगी।”
आगे कहा गया कि, उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति के साथ संबंधित दस्तावेज की पीडीएफ फाइल (5MB से कम) भी अपलोड करनी होगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर समय-समय पर अभ्यर्थियों को विजिट करने की सलाह दी गई है।
UPSSSC PET Answer Key 2025 Objection Link: डायरेक्ट लिंक
यूपी पीईटी प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए डायरेक्ट लिंक तिथि और शिफ्ट के अनुसार निम्नलिखित हैं:
- 6-09-2025 – शिफ्ट 1– https://pet2025-06092025-shift1.answer-objections.com/
- 6-09-2025- शिफ्ट 2-https://pet2025-06092025-shift2.answer-objections.com/
- 7-09-2025 - शिफ्ट 1-https://pet2025-07092025-shift1.answer-objections.com/
- 7-09-2025- शिफ्ट 2- https://pet2025-07092025-shift2.answer-objections.com/
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल