UPSSSC PET 2023 Result: यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 परिणाम जल्द आने की उम्मीद; अंतिम उत्तर कुंजी जारी
Santosh Kumar | January 28, 2024 | 01:40 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 परीक्षा पिछले साल 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के 35 जिलों में आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। ऐसे में उम्मीदवार जल्द ही परीक्षा के नतीजे आने की उम्मीद कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से यूपीएसएससी पीईटी 2023 अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 परीक्षा पिछले साल 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के 35 जिलों में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई।
उत्तर कुंजी जारी होने से यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम 2023 जल्द (UPSSSC PET 2023 Result) ही घोषित होने की उम्मीद है। जांच करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।
पीईटी स्कोर/प्रमाणपत्र जारी होने की तारीख से 1 वर्ष की अवधि के लिए वैध होगा। आपको बता दें कि यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा उन स्थानीय उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों में भाग लेना चाहते हैं।
UPSSSC PET 2023 Answer Key: कैसे डाउनलोड करें
यूपीएसएसएससी पीईटी अंतिम उत्तर कुंजी 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर पीईटी 2023 संशोधित उत्तर कुंजी के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें
- पीईटी 2023 अंतिम उत्तर कुंजी पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी
- संशोधित उत्तर कुंजी का उपयोग करके अपने अंकों की गणना करें।
- आगे के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल