UPSSSC Mukhya Sevika Result 2024: यूपीएसएसएससी मुख्य सेविका रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी, जानें श्रेणीवार कटऑफ
Santosh Kumar | November 25, 2024 | 03:30 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी मुख्य सेविका परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने मुख्य सेविका के पद के लिए भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी ने मुख्य सेविका परिणाम 2024 के साथ-साथ उम्मीदवारों के श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। यूपी मुख्य सेविका परिणाम 2022 की जांच करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
यूपीएसएसएससी मुख्य सेविका परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। इस भर्ती अभियान के जरिए आयोग 2567 मुख्य सेविका पदों को भरेगा।
इसमें अनारक्षित के लिए 1027 पद, अनुसूचित जाति के लिए 540, अनुसूचित जनजाति के लिए 51, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 693 तथा ईडब्ल्यूएस के लिए 256 पद आरक्षित हैं। मुख्य सेविका परीक्षा 24 सितंबर 2023 को आयोजित की गई थी।
UPSSSC Mukhya Sevika Cutoff 2024: मुख्य सेविका कटऑफ
यूपी मुख्य सेविका पद हेतु लिखित परीक्षा के सामान्यीकृत अंकों के आधार पर पात्रता एवं दस्तावेज सत्यापन हेतु पात्र अभ्यर्थियों की श्रेणीवार कटऑफ जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी इसे नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं-
|
श्रेणी |
कटऑफ अंक (नॉमलाइज्ड स्कोर) |
|---|---|
|
अनारक्षित |
52.4525 |
|
अनुसूचित जाति |
52.4525 |
|
अनुसूचित जनजाति |
46.7241 |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग |
52.4525 |
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग |
52.4525 |
UPSSSC Mukhya Sevika Result 2024: ऐसे करें चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपीएसएसएससी मुख्य सेविका परिणाम 2022 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'Result' सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब 'Click Here To View Result' लिंक को ओपन करें।
- यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल विवरण दर्ज करें।
- यूपीएसएसएससी मुख्य सेविका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें अपने अंक देखें और परिणाम डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा