UPSSSC Lower PCS Online Form 2026: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, पद बढ़कर 2587 हुए
Abhay Pratap Singh | June 18, 2026 | 01:42 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस 2026 के लिए शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 2 जुलाई कर दी गई है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 25 जून तक अप्लाई कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस 2026 के लिए शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 2 जुलाई कर दी गई है, जो पहले 26 जून, 2026 थी। वहीं, इससे पहले यूपी संयुक्त लोअर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की आखिरी तिथि 18 जून निर्धारित थी।
UPSSSC Lower PCS 2026 Recruitment: रिक्तियों की संख्या और शैक्षणिक योग्यता
- आयोग ने यूपी लोअर पीसीएस 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि के साथ ही रिक्तियों की संख्या भी बढ़ाकर 2,587 कर दी है। पहले, इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2,285 पदों को भरा जाना था।
- आवेदक के पास पीईटी 2025 स्कोर कार्ड हो। साथ ही, किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है।
यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की 1 जुलाई, 2026 तक आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क के रूप में सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा।
नोटिस में कहा गया कि, “ऐसे अभ्यर्थी जो अपना आवेदन अंतिम रूप से सबमिट कर चुके हैं एवं इस शुद्धि-पत्र के माध्यम से विज्ञापित किए जा रहे पदों पर आवेदन हेतु पात्र एवं इच्छुक हैं, उन्हें पुनः आवेदन करने व शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, आवेदन पत्र को संशोधित करते हुए संशोधित वरीयता दर्ज करना होगा।”
UPSSSC Lower PCS Notification 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करते हुए यूपी लोअर पीसीएस 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://upsssc.gov.in//AllNotifications.aspx पर जाएं।
- विज्ञापन संख्या 07-परीक्षा/2026 - अप्लाई पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम