Abhay Pratap Singh | June 18, 2026 | 12:23 PM IST | 2 mins read
बिहार सक्षमता परीक्षा फेज 5 की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज सक्षमता परीक्षा (CTT) 2026 फेज 5 की उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट ऑनलाइन जारी कर दी है। बीएसईबी सीटीटी 5 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाकर आंसर की और उत्तर पत्रक जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार सक्षमता परीक्षा फेज 5 की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बिहार सक्षमता परीक्षा 5 उत्तर कुंजी 2026 पर उम्मीदवारों को 21 जून तक आपत्ति शुल्क और सहायक दस्तावेजों के साथ आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है।
अभ्यर्थियों को आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 50 रूपये का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा। बिहार सीटीटी चरण 5 2026 परीक्षा 5 जून से 8 जून तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। बिहार सक्षमता परीक्षा 2026 उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक 18 जून से सक्रिय है।
Also readSSC CGL Tier-II Final Answer Key 2026: एसएससी सीजीएल टियर 2 फाइनल आंसर की ssc.gov.in पर जारी
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, रिस्पॉन्स शीट की उत्तर कुंजी में यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित अभ्यर्थी 18 जून की दोपहर से 21 जून, 2026 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति सिर्फ ऑनलाइन माध्यम में स्वीकार की जाएगी। निर्धारित अवधि के बाद या किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद बिहार सक्षमता 5 अंतिम उत्तर कुंजी 2026 जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित होगा। बिहार सक्षमता परीक्षा राज्य के नियोजित शिक्षकों को राजकीय शिक्षक का दर्जा देने के लिए आयोजित की जाता है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके बिहार सक्षमता चरण 5 आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: