Trusted Source Image

SSC CGL Tier-II Final Answer Key 2026: एसएससी सीजीएल टियर 2 फाइनल आंसर की ssc.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | June 18, 2026 | 07:45 AM IST | 1 min read

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीजीएल 2025 (टियर II) की फाइनल आंसर-की, उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार 16 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी ने हाल ही में 14 मई 2026 को कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन, 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया था। (आधिकारिक वेबसाइट)
एसएससी ने हाल ही में 14 मई 2026 को कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन, 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया था। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन, 2025 (सीजीएल) टियर-II की फाइनल आंसर-की और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपलोड कर दी है। इसके साथ ही, आयोग ने टियर-II परीक्षा में शामिल होने वाले सभी योग्य और गैर-योग्य उम्मीदवारों के मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठे थे, वे अब अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपने मार्क्स और फाइनल आंसर-की देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि फाइनल आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड देखने का लिंक वेबसाइट पर एक सीमित समय के लिए ही एक्टिव रहेगा। उम्मीदवार 17 जून 2026 (रात 9 बजे) से लेकर 16 जुलाई 2026 तक ही अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग ने सलाह दी है कि उम्मीदवार समय सीमा समाप्त होने से पहले अपनी रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स का प्रिंटआउट जरूर ले लें, क्योंकि इसके बाद यह डेटा उपलब्ध नहीं रहेगा।

SSC CGL Tier 2 Final Answer Key 2025: फाइनल आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं या दिए गए डायरेक्ट लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
  2. होमपेज पर अपनी रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  3. अब डैशबोर्ड में सीजीएल 2025 टियर-II फाइनल आंसर-की/रिस्पॉन्स शीट के लिंक पर क्लिक करें।
  4. आपकी आंसर-की और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. अब फाइनल आंसर की का प्रिंटआउट या पीडीएफ सेव कर लें।

Also read DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली में टीजीटी, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट सहित 1979 पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड

SSC CGL Tier 2 Result 2025: कब जारी हुआ था रिजल्ट?

एसएससी ने हाल ही में 14 मई 2026 को कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन, 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया था। परिणाम घोषित होने के बाद, अब आयोग ने 17 जून 2026 को रात 9 बजे परीक्षा की फाइनल आंसर-की, उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट और उनके व्यक्तिगत मार्क्स वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications