Saurabh Pandey | June 17, 2026 | 07:45 AM IST | 2 mins read
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने टीजीटी, स्पेशल एजुकेटर और जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट सहित कुल 1,979 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन सरकारी नौकरियों के लिए 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों, स्वायत्त निकायों और स्थानीय निकायों में कुल 1,979 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2026 है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से शिक्षा निदेशालय में कंप्यूटर साइंस और स्पेशल एजुकेशन शिक्षकों के साथ-साथ फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में आई.टी. असिस्टेंट जैसे कई महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को अपना आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करना होगा। आवेदन का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसी अन्य माध्यम से (जैसे डाक/हाथ से/ईमेल आदि द्वारा) प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा और उन पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में किसी भी तरह के पत्राचार पर ध्यान नहीं दिया जाएगा।
डीएसएसएसबी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, PwBD (बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति) और पूर्व-सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
इस विज्ञापन के तहत कुल 1,979 रिक्तियों की घोषणा की गई है, जिनमें विभिन्न श्रेणियों (अनारक्षित- 997, ओबीसी- 328, एससी- 278, एसटी- 126, और ईडब्ल्यूएस- 250) के तहत पदों को विभाजित किया गया है।
Also read HTET Exam Dates 2025: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी, 4 और 5 जुलाई को एग्जाम
इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा और पद की आवश्यकता के अनुसार स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की तिथियों की घोषणा बोर्ड द्वारा जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से की जाएगी।
इच्छुक उम्मीदवार तय समय-सीमा के भीतर एसएसओ पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन वापस ले सकते हैं। यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने भर्ती प्रक्रिया के दौरान आवेदन किया था, लेकिन अब वे परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं।
Santosh Kumar