UPSSSC FSL Answer Key 2026: यूपीएसएसएससी विधि विज्ञान प्रयोगशाला परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | September 29, 2026 | 03:22 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी आंसर की पर शुल्क भुगतान के साथ ऑनलाइन आपत्तियां भी दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज विज्ञापन संख्या-15-परीक्षा/2026 के तहत विधि विज्ञान प्रयोगशाला (संयुक्त संवर्ग) मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 29 सितंबर से यूपीएसएसएससी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी आंसर की 2026 पीडीएफ जांच सकते हैं।
उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी विधि विज्ञान प्रयोगशाला 2026 प्रोविजनल आंसर की के विरुद्ध लागू शुल्क भुगतान के साथ चुनौतियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। आपत्ति लिंक सक्रिय होने के बाद आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्तियां उठा सकेंगे।
नोटिस में कहा गया कि, यूपी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी प्रोविजनल आंसर की 2026 5 अक्टूबर तक आयोग की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगी। इसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। लिखित परीक्षा 27 सितंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।
Also read UPPSC HEO Exam City 2026: स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी और वेटनरी ऑफिसर सिटी स्लिप जारी, एग्जाम डेट जानें
अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी एफएसएल आंसर की 2026 की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। इसके बाद, यूपीएसएसएससी एफएसएल फाइनल आंसर की 2026 के आधार पर रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
यूपीएसएसएससी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी मेन्स एग्जाम 2026 में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 208 विधि विज्ञान प्रयोगशाला के पदों को भरा जाएगा। नवीतनम अपडेट के लिए आधिकारिक यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट करें।
UPSSSC Forensic Science Laboratory Answer Key 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘Important Announcement ’ सेक्शन पर विजिट करें।
- फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी प्रोविजनल आंसर की 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- मास्टर सेट की उत्तर कुंजी पीडीएफ एक नए पेज में ओपन होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई