UPSSSC Excise Constable 2026: यूपी आबकारी कांस्टेबल मुख्य परीक्षा के लिए 32891 कैंडिडेट चयनित, कटऑफ जांचें

Abhay Pratap Singh | July 28, 2026 | 09:50 PM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी एक्साइज कांस्टेबल पात्रता परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे विवरण की आवश्यकता होगी।

यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल 820 पद भरे जाएंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 स्कोर के आधार शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का परिणाम घोषित कर दिया है। कैंडिडेट यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 28 जुलाई से अपना रिजल्ट जांच सकते हैं।

यूपीएसएसएससी आबकारी कांस्टेबल मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परिणाम जांचने के लिए लॉगिन विंडो में रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे विवरण दर्ज करने होंगे। यूपी एक्साइज कांस्टेबल मुख्य परीक्षा के लिए कुल 32,891 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 820 पद भरे जाएंगे।

UP Excise Constable Eligibility Result 2026: डाउनलोड चरण

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपी आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी अपना परिणाम जांच सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://upsssc.gov.in/News.aspx?id=2 पर जाएं।
  • ‘एक्साइज कांस्टेबल मेन्स एग्जाम- शॉर्टलिस्टिंग’ लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • यूपी एक्साइज कांस्टेबल मेन्स एग्जाम 2026 रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।

Also read UPSSSC ASO Answer Key 2026 Objection: यूपी एएसओ प्रोविजनल आंसर की पर आज से दर्ज करें आपत्ति, अंतिम तिथि जानें

UPSSSC Excise Constable Mains Exam 2026 Cutoff: कटऑफ

लंबवत आरक्षण के अंतर्गत अनारक्षित श्रेणी, अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग श्रेणी के लिए कट-आफ 69.13 अंक तथा अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए कट-आफ 66.80 अंक व अनुसूचित जनजाति श्रेणी हेतु कट-आफ 52.86 अंक है। क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत निर्धारित कट-आफ अंक की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:

क्रम संख्या क्षैतिज श्रेणी कटऑफ अंक
1 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित 54.28
2 दिव्यांगजन
पद विज्ञापित नहीं हैं।
3 सैन्य वियोजित / भूतपूर्व सैनिक
43.10
4 महिला 69.03
5 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए
50.56
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]