Abhay Pratap Singh | July 28, 2026 | 07:32 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को अपनी एआईबीई 21 ओएमआर शीट रीचेकिंग 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में 500 रुपये का भुगतान करना होगा।

नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने आज से अखिल भारतीय बार परीक्षा 21 (AIBE 21) रिजल्ट 2026 और ओएमआर शीट रीचेकिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर 28 जुलाई से ऑनलाइन माध्यम में लागू शुल्क भुगतान के साथ अप्लाई कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को अपनी ओएमआर शीट की रीचेकिंग के लिए 500 रुपये का ऑनलाइन रीचेकिंग शुल्क का भुगतान करना होगा। नोटिस में कहा गया कि, ऑनलाइन पोर्टल (भौतिक प्रतियां सहित) के अलावा किसी अन्य मोड के माध्यम से या 500 रुपये के निर्धारित शुल्क के भुगतान के बिना जमा किए गए रीचेकिंग आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
बीसीआई के अनुसार, “जो उम्मीदवार अपने परिणाम और ओएमआर शीट की दोबारा जांच करवाना चाहते हैं, वे अपने एआईबीई पोर्टल पर लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पोर्टल 28 जुलाई को शाम 5:00 बजे खुलेगा और 4 अगस्त 2026 को शाम 5:00 बजे बंद हो जाएगा।”
रीचेकिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपडेट किए गए परिणाम (यदि कोई हो तो) के संबंध में उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। एआईबीई 21 रिजल्ट की घोषणा 18 जुलाई को की गई, जिसका कुल पास प्रतिशत 65.92% दर्ज किया गया। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (CoP) दिया जाएगा।
एआईबीई 21 परीक्षा में कुल 1,75,701 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 1,10,909 पुरुष; 64,784 महिलाएं और 8 ट्रांसजेंडर थे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए बीसीआई पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एआईबीई 21 रिजल्ट एंड ओएमआर शीट रीचेकिंग 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं: