Trusted Source Image

AIBE 21 Exam Result 2026: एआईबीई 21 परीक्षा में 1,15,805 उम्मीदवार क्वालीफाई, कुल पास प्रतिशत 65.92% रहा

Santosh Kumar | July 18, 2026 | 07:36 PM IST | 1 min read

एआईबीई 21 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कट-ऑफ अंक सामान्य उम्मीदवार के लिए 45 और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 40 निर्धारित किया गया।

Back

AIBE Question Paper with Solutions

Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.

Download Now
इस परीक्षा में कुल 1,75,701 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 1,15,805 उम्मीदवार सफल रहे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
इस परीक्षा में कुल 1,75,701 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 1,15,805 उम्मीदवार सफल रहे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने 18 जुलाई को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 21 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 7 जून को हुई इस परीक्षा में कुल 1,75,701 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 1,15,805 उम्मीदवार सफल रहे। एआईबीई 21 रिजल्ट 2026 का कुल पास प्रतिशत 65.92 रहा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर लॉग इन करके एआईबीई 21 का स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बीसीआई ने परीक्षा देश के 60 विभिन्न शहरों में स्थित 292 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की। इसमें 1,75,701 उम्मीदवारों में से, 11,09,09 पुरुष उम्मीदवार, 64,784 महिला उम्मीदवार और कुल 8 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार उपस्थित हुए।

एआईबीई 21 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कट-ऑफ अंक सामान्य उम्मीदवार के लिए 45 और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 40 निर्धारित किया गया। एआईबीई-21 परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 65.92% है।

AIBE 21 Exam Result 2026: एआईबीई 21 रिजल्ट जेंडर वाइज आंकड़े

नीचे दी गई टेबल में एआईबीई 21 एग्जाम रिजल्ट में उम्मीदवारों का जेंडर के हिसाब से ब्रेकडाउन दिखाया गया है-

वर्ग

परीक्षा में शामिल

योग्य

अयोग्य

दुराचार के मामले (निर्णय लंबित)

महिला

64,784

42,757

22,022

5

पुरुष

1,10,909

73,045

37,849

15

ट्रांसजेंडर

8

3

5

0

कुल

1,75,701

1,15,805

59,876

20

Also readAIBE 21 Exam Result 2026 (Out) LIVE: एआईबीई 21 रिजल्ट जारी @allindiabarexamination.com, पासिंग मार्क्स जानें

AIBE 21 Exam Result PDF 2026: एआईबीई 21 कैटेगरी वाइज आंकड़े

नीचे दी गई टेबल में एआईबीई 21 एग्जाम रिजल्ट 2026 में उम्मीदवारों के कैटेगरी-वाइज आंकड़े दिखाए गए हैं-

श्रेणीपरीक्षा में शामिलयोग्य (पीडबल्यूडी के अलावा)
योग्य (पीडबल्यूडी)कुल योग्यअयोग्य
जनरल87,14559,36534459,70927,425
ओबीसी58,80435,91129936,21022,588
एससी24,12716,33312916,4627,662
एसटी5,6253,405193,4242,201
कुल1,75,7011,15,0147911,15,80559,876
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications