UPSRTC Bus Conductor Recruitment 2026: यूपी में बस कंडक्टर के 1000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; पात्रता जानें

Abhay Pratap Singh | March 13, 2026 | 06:25 PM IST | 1 min read

यूपीएसआरटीसी बस कंडक्टर भर्ती 2026 के लिए सभी वर्ग के आवेदकों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

यूपी बस कंटक्टर भर्ती 2026 के तहत आवेदन की अंतिम तिथि जिलेवार अलग-अलग है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने बस कंडक्टर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन आमंत्रित किए हैं। उत्तर प्रदेश में बस कंडक्टर पद के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in के माध्यम से जिलावार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण और सीसीसी सर्टिफिकेट धारक कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।

यूपीएसआरटीसी बस कंडक्टर भर्ती 2026 के लिए सभी वर्ग के आवेदकों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। जिलेवार आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि अलग-अलग निर्धारित की गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश में 1000 से अधिक बस कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी।

UPSRTC Bus Conductor Bharti Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीवार यूपीएसआरटी बस कंडक्टर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:

  • आवेदन पोर्टल लिंक sewayojan.up.nic.in/IEP/Login.aspx पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘Jobseeker Signup’ पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
  • जनरेट यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Also read UPPSC PCS Mains 2025: यूपीपीएससी पीसीएस मेंस के लिए 400 से ज्यादा आवेदन निरस्त, 17 मार्च तक अपील का मौका

UPSRTC Bus Conductor Bharti 2026: अंतिम तिथि और रिक्तियां

उम्मीदवार नीचे सारणी में जिलेवार रिक्तियां और आवेदन की अंतिम तिथि जांच सकते हैं:

जिले का नाम कुल पद अंतिम तिथि

अलीगढ़

18

17/03/2026

गाजियाबाद

32

17/03/2026

मुरादाबाद

17

17/03/2026

हरदोई

26

17/03/2026

आगरा

22

14/03/2026

आजमगढ़

30

14/03/2026

कानपुर

11

14/03/2026

चित्रकूट धाम – बांदा

06

14/03/2026

देवीपाटन

NA

अनुसूची के अनुसार

गोरखपुर

54

14/03/2026

झांसी

05

14/03/2026

मेरठ

27

14/03/2026

प्रयागराज (इलाहाबाद)

38

14/03/2026

सहारनपुर

28

14/03/2026

अयोध्या

18

14/03/2026

इटावा

09

14/03/2026

बरेली

17

14/03/2026

लखनऊ

50

14/03/2026

गोंडा

13

14/03/2026

वाराणसी

36

14/03/2026

नोएडा

NA

अनुसूची के अनुसार

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]