Trusted Source Image

RSSB Agriculture Supervisor 2026: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती में आवेदन वापसी की प्रक्रिया आज से शुरू

Abhay Pratap Singh | March 13, 2026 | 05:23 PM IST | 1 min read

आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक 2026 आवेदन पत्र वापस लेने के लिए उम्मीदवारों को एसएसओ पोर्टल पर एसएसओ आईडी/ यूजरनेम और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना होगा।

राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर 2026 परीक्षा 18 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर 2026 परीक्षा 18 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आज से कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक पंजीकृत आवेदक आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 13 मार्च से आरएसएसबी एग्रीकल्चर सुपरवाइजर 2026 एप्लीकेशन विड्रॉ कर सकते हैं।

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक 2026 आवेदन पत्र वापस लेने के लिए उम्मीदवारों को एसएसओ पोर्टल पर एसएसओ आईडी/ यूजरनेम और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना होगा। बोर्ड ने कहा कि, संबंधित योग्यता नहीं होने पर निर्धारित अवधि में आवेदन वापस नहीं लेने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं परीक्षा में शामिल नहीं होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन विड्रॉ करने के लिए अंतिम मौका दिया जाता है। आवेदक कुल 3 दिवस की अवधि में 13 मार्च से 15 मार्च, 2026 (रात 11:59 बजे) तक अपना कृषि पर्यवेक्षक आवेदन पत्र 2026 वापस ले सकते हैं।”

Also readRSSB 4th Grade DV Schedule 2026: आरएसएसबी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जारी

आरएसएसबी ने अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक वापस लेने की सलाह दी है। आवेदन वापस लेने के बाद अभ्यर्थियों के दोबारा ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म बोर्ड द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे। राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 परीक्षा राजस्थान के 38 जिलों में कराई जाएगी, जिनके नाम नवीनतम नोटिस में उपलब्ध हैं।

राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर 2026 परीक्षा 18 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1100 (गैर अनुसूचित क्षेत्र के 944 और अनुसूचित क्षेत्र के 156) पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आरएसएसबी पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

Rajasthan Agriculture Supervisor 2026 Application Withdraw: प्रक्रिया जानें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र वापस ले सकते हैं:

  • एसएसओ पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in/ पर विजिट करें।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
  • ‘रिक्रूटमेंट पोर्टल’ का चयन करें और ‘माई रिक्रूटमेंट सेक्शन’ पर क्लिक करें।
  • संबंधित परीक्षा के सामने उपलब्ध विड्रॉ बटन पर क्लिक करके आवेदन वापस लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications