UPSC ESE Final Result 2024: यूपीएससी ईएसई फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 206 उम्मीदवार क्वालीफाई
Santosh Kumar | November 23, 2024 | 10:00 AM IST | 1 min read
यूपीएससी ईएसई परीक्षा का लिखित भाग जून में आयोजित किया गया था, और साक्षात्कार अक्टूबर-नवंबर में आयोजित किए गए थे।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ईएसई) 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी ईएसई फाइनल रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं। यूपीएससी ईएसई फाइनल रिजल्ट 2024 पीडीएफ फाइल के रूप में जारी किया गया है। इसमें 206 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
यूपीएससी ईएसई अंतिम परिणाम 2024 के अनुसार, आयोग ने सिविल इंजीनियरिंग के 92, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 18, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 26 और ई एंड टी इंजीनियरिंग के 70 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए सिफारिश की है।
UPSC ESE Final Result 2024: 82 अभ्यर्थियों की रिजर्व लिस्ट
यूपीएससी ईएसई परीक्षा का लिखित भाग जून में आयोजित किया गया था, और साक्षात्कार अक्टूबर-नवंबर में आयोजित किए गए थे। 43 उम्मीदवारों (17 सिविल, 2 मैकेनिकल, 6 इलेक्ट्रिकल और 18 ईएंडटी) की उम्मीदवारी प्रोविजनल है।
अधिसूचना में उन अभ्यर्थियों के रोल नंबर प्रकाशित कर दिए गए हैं। आयोग ने 82 अभ्यर्थियों की आरक्षित सूची तैयार की है। नियुक्तियां नियमों और रिक्तियों के आधार पर की जाएंगी तथा पद रैंक और पसंदीदा सेवाओं के अनुसार दिए जाएंगे।
Also read UPSC CMS Final Result 2024: यूपीएससी सीएमसी फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक
UPSC ESE Result 2024: टॉपर्स के नाम
यूपीएससी ईएसई 2024 सिविल इंजीनियरिंग परीक्षा में रोहित धोंगड़े ने टॉप किया है। मुनीश कुमार ने मैकेनिकल और राजन कुमार ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में टॉप किया है। हिमांशु थपलियाल ने इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम इंजीनियरिंग में टॉप किया है।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इस भर्ती अभियान के तहत 251 रिक्तियों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की। सिविल इंजीनियरिंग के लिए शीर्ष 10 उम्मीदवारों की सूची नीचे दी गई तालिका में दी गई है-
|
रैंक |
रोल नंबर |
नाम |
|---|---|---|
|
1 |
0804488 |
रोहित धोंडे |
|
2 |
0801397 |
हार्षित पांडे |
|
3 |
0900271 |
लक्ष्मिकांत |
|
4 |
0301147 |
डी माधनकुमार |
|
5 |
2600161 |
अमन प्रताप सिंह |
|
6 |
0805587 |
संचित गोयल |
|
7 |
0802266 |
सुनील सीरवी |
|
8 |
0803137 |
रोहित कुमार |
|
9 |
1100856 |
अंकित मीना |
|
10 |
1001182 |
बडुगु राजेश |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई