UPSC ESE 2024 Exam: यूपीएससी ईएसई परीक्षा तिथि जारी, दो शिफ्ट में होगा आयोजन
Abhay Pratap Singh | February 8, 2024 | 09:02 PM IST | 1 min read
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन 2024 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी के लिए आयोग द्वारा वेबसाइट http://upsconline.nic.in पर जल्द प्रवेश पत्र अपलोड किया जाएगा।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी ईएसई 2024 (प्रारंभिक) परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूपीएससी ईएसई 2024 परीक्षा 18 फरवरी दिन रविवार को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन 2024 प्रारंभिक परीक्षा दो सत्र में आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताया गया कि परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर ई-प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट ले जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड के कैंडिडेट को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी को ई-प्रवेश पत्र में दर्ज फोटो पहचान पत्र ले जाना आवश्यक है।
Also read UPSC IES-ISS Marks 2024: यूपीएससी आईईएस-आईएसएस परीक्षा के अंक जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
उम्मीदवार परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों पर अभ्यावेदन 19 से 25 फरवरी शाम 6 बजे तक "ऑनलाइन क्वेश्चन पेपर रिप्रेजेंटेशन पोर्टल (QPRep)" के माध्यम से आयोग को भेज सकते हैं। 25 फरवरी के बाद प्राप्त अभ्यावेदन पर आयोग विचार नहीं करेगा।
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन 2024 टाइम टेबल: चेक करें
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं का पालन कर एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Notice: Engineering Services (Preliminary) Examination, 2024” पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रिन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
- नोटिफिकेशन की जांच करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]SBI Clerk Prelims Result 2024: एसबीआई क्लर्क जूनियर एसोसिएट प्रारंभिक स्कोरकार्ड जल्द sbi.Co.In पर होगा जारी
एसबीआई क्लर्क जूनियर एसोसिएट प्रीलिम्स एग्जाम 2024 5 जनवरी से 12 जनवरी 2024 के बीच आयोजित की गई थी। एसबीआई क्लर्क जूनियर एसोसिएट प्री स्कोरकार्ड फरवरी माह में जारी होगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम