UPSC Prelims Answer Key 2024: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स आंसर की upsc.gov.in पर जारी, पेपर 1 से 3 सवाल हटाए गए
Santosh Kumar | May 22, 2025 | 10:55 AM IST | 2 mins read
आयोग ने सामान्य अध्ययन पेपर 1 से सीरीज ए, बी, सी और डी से तीन-तीन प्रश्न हटा दिए हैं। सामान्य अध्ययन पेपर 2 से कोई प्रश्न नहीं हटाया गया है।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2024 प्रीलिम्स की आंसर की जारी कर दी है। यूपीएससी सीएसई 2024 प्रीलिम्स में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से सामान्य अध्ययन पेपर 1 और सामान्य अध्ययन पेपर 2 की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स आंसर की 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
आयोग ने सामान्य अध्ययन पेपर 1 से सीरीज ए, बी, सी और डी से तीन-तीन प्रश्न हटा दिए हैं। सामान्य अध्ययन पेपर 2 से कोई प्रश्न नहीं हटाया गया है। यूपीएससी सीएसई 2024 प्रारंभिक परीक्षा 16 जून को आयोजित की गई।
यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर को आयोजित की गई। मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया।इसके बाद यूपीएससी परिणाम 22 अप्रैल, 2025 को घोषित किया गया।
UPSC Answer Key 2024: नियुक्ति के लिए 1,009 अभ्यर्थी चुने गए
इस साल, एआईआर 1 यूपी से शक्ति दुबे हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा और भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप ‘A’ और ग्रुप ‘B’ में नियुक्ति के लिए कुल 1,009 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है।
241 अनुशंसित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम रखी गई है। परीक्षा 3 चरणों में होती है - प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू। परीक्षा और साक्षात्कार में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है।
UPSC Prelims Answer Key 2024: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2024 आंसर की चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर 'Examination' टैब पर क्लिक करें।
- अब, यूपीएससी सीएसई 2024 आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- यूपीएससी सीएसई आंसर की पीडीएफ प्रदर्शित होगी।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें।
यूपीएससी सीएसई 2025 प्रारंभिक परीक्षा 25 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। इस साल 979 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आयोग ने 2025 सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा के लिए यूपीएससी हॉल टिकट पहले ही जारी कर दिए हैं।
अगली खबर
]Cheating in NVS Exam: एनवीएस भर्ती परीक्षा में नकल के आरोप में 8 लोग गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में भेजे गए
दो दिन पहले आयोजित नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) गैर-शिक्षण जूनियर सचिवालय सेवा परीक्षा के दौरान नकल के आरोप में यहां एक महिला समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’