UPSC CSE Final Result 2024: यूपीएससी सिविल सर्विस रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, शक्ति दुबे ने हासिल की रैंक 1
Santosh Kumar | April 22, 2025 | 02:32 PM IST | 2 mins read
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया है।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज यानी 22 अप्रैल को सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2024 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में शामिल हुए थे, वे अब अपने अंतिम परिणाम देख सकते हैं। यूपीएससी ने आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर शॉर्टलिस्ट फॉर्मेट में अंतिम परिणाम घोषित किए हैं। शक्ति दुबे ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और केन्द्र सरकार की ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी' सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 1,009 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया है। यूपीएससी ने फिलहाल 241 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को प्रोविजनल रखा है।
UPSC CSE Final Result 2024: मार्कशीट 15 दिन बाद वेबसाइट पर
यूपीएससी सीएसई 2024 रिजल्ट नोटिस में कहा गया है कि सभी उम्मीदवारों के अंक परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। यूपीएससी कार्यालय में परीक्षा हॉल के पास एक सुविधा केंद्र है।
उम्मीदवार किसी भी कार्य दिवस (सोमवार से शुक्रवार) पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच केंद्र पर जाकर या 23385271, 23381125, 23098543 पर फोन करके परीक्षा या भर्ती से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
UPSC CSE Result 2024: यूपीएससी सीएसई श्रेणीवार रिजल्ट
विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति सरकार द्वारा घोषित रिक्तियों की संख्या के अनुसार की जाएगी। अनुशंसित उम्मीदवारों की श्रेणीवार संख्या नीचे दी गई है-
| वर्ग |
कुल |
पीडब्ल्यूबीडी-1 |
पीडब्ल्यूबीडी-2 |
पीडब्ल्यूबीडी-3 |
पीडब्ल्यूबीडी-5 |
|---|---|---|---|---|---|
|
सामान्य |
335 |
10 |
05 |
11 |
05 |
|
ईडब्ल्यूएस |
109 |
0 |
01 |
0 |
0 |
|
ओबीसी |
318 |
02 |
02 |
03 |
03 |
|
एससी |
160 |
0 |
0 |
0 |
01 |
|
एसटी |
87 |
0 |
0 |
02 |
0 |
|
कुल |
1009 |
12 |
08 |
16 |
09 |
Also read UPSC NDA, NA 2 2024 Final Result: यूपीएससी एनडीए, एनए 2 फाइनल रिजल्ट जारी, 792 कैंडिडेट चयनित
UPSC CSE 2024 Toppers: यूपीएससी सीएसई 2024 टॉपर्स
यूपीएससी सिविल सेवा 2024 अंतिम परिणाम के शीर्ष 20 रैंक धारकों के नाम उनके रोल नंबर के साथ नीचे दी गई तालिका में दिए गए हैं-
| रैंक |
रोल नंबर |
नाम |
|---|---|---|
|
1 |
0240782 |
शक्ति दुबे |
|
2 |
0101571 |
हर्षिता गोयल |
|
3 |
0867282 |
डोंगरे आर्चित पराग |
|
4 |
0108110 |
शाह मार्गी चिराग |
|
5 |
0833621 |
आकाश गर्ग |
|
6 |
0818290 |
कोमल पुनिया |
|
7 |
6902167 |
आयुषी बंसल |
|
8 |
6613295 |
राज कृष्णा झा |
|
9 |
0849449 |
आदित्य विक्रम अग्रवाल |
|
10 |
5400180 |
मयंक त्रिपाठी |
|
11 |
8200499 |
एत्ताबोयिना साई शिवानी |
|
12 |
5809367 |
आशी शर्मा |
|
13 |
5912548 |
हेमंत |
|
14 |
0818331 |
अभिषेक वशिष्ठ |
|
15 |
1010408 |
बान्ना वेंकटेश |
|
16 |
6907627 |
माधव अग्रवाल |
|
17 |
0810414 |
संस्कृती त्रिवेदी |
|
18 |
2604945 |
सौम्या मिश्रा |
|
19 |
0833456 |
विभोर भारद्वाज |
|
20 |
2200688 |
त्रिलोक सिंह |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा