UPSC CSE 2026 Prelims: यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा कल, एग्जाम डे गाइडलाइंस, रिपोर्टिंग टाइम जानें
Saurabh Pandey | May 23, 2026 | 10:01 PM IST | 3 mins read
यूपीएससी कल 24 मई 2026 को देश भर के 83 केंद्रों पर सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा, जिसमें 933 पदों के लिए करीब 8.19 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस बार पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आयोग परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद आधिकारिक आंसर-की जारी कर देगा।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा रविवार, 24 मई 2026 को देश भर में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस वर्ष करीब 933 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए रिकॉर्ड 8,19,372 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार की निजी जानकारी, परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पूरी तरह ऑफलाइन (OMR शीट आधारित) मोड में दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। सुबह की शिफ्ट में सामान्य अध्ययन (General Studies Paper I) और दोपहर की शिफ्ट में सिविल सेवा योग्यता परीक्षा (CSAT Paper II) का पेपर होगा।
इस वर्ष उम्मीदवारों की भारी संख्या को देखते हुए आयोग ने परीक्षा केंद्रों की संख्या 80 से बढ़ाकर 83 कर दी है। तीन नए केंद्र कानपुर, मेरठ और भुवनेश्वर में बनाए गए हैं, जहां से लगभग 23,000 अभ्यर्थियों ने परीक्षा देने का विकल्प चुना है।
परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाने वाले जरूरी सामानों की सूची
- परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के लिए उम्मीदवारों को यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2026 एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी और एक मूल फोटो पहचान पत्र (ओरिजिनल आईडी प्रूफ) साथ ले जाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर कीमती या महंगा सामान लाने से बचना चाहिए।
- छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे प्रत्येक शिफ्ट में यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा हॉल में पहुंच जाएं। परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन और अन्य सभी इलेक्ट्रॉनिक या संचार उपकरणों (कम्युनिकेशन डिवाइसेज) पर पूरी तरह से प्रतिबंध है, भले ही वे स्विच ऑफ (बंद) ही क्यों न हों।
- जिन उम्मीदवारों की तस्वीर ई-एडमिट कार्ड पर स्पष्ट (धुंधली) नहीं है, उन्हें प्रत्येक शिफ्ट के लिए अपने साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो और एक घोषणा पत्र (अंडरटेकिंग फॉर्म) लेकर आना होगा।
UPSC CSE 2026: परीक्षा के तुरंत बाद जारी होगी आंसर-की
परीक्षा की पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए यूपीएससी ने इस वर्ष एक फैसला लिया है। इस बार प्रारंभिक परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद आधिकारिक आंसर-की जारी कर दी जाएगी। इससे पहले आंसर-की फाइनल रिजल्ट आने के बाद जारी की जाती थी। आयोग के अनुसार, इस नई व्यवस्था से परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और छात्र समय रहते अपने प्रदर्शन का सटीक मूल्यांकन कर सकेंगे।
परीक्षा का परिणाम और पात्रता के कड़े नियम
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित अन्य ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी' केंद्रीय सेवाओं में चयन के लिए पहला चरण है। आमतौर पर इस परीक्षा का परिणाम 30 से 40 दिनों के भीतर घोषित कर दिया जाता है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जो उम्मीदवार पिछली परीक्षाओं के आधार पर पहले से ही IAS या IFS अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं, वे इस परीक्षा (CSE 2026) में बैठने के लिए पूरी तरह अयोग्य हैं। यह प्रतिबंध परीक्षा के पहले चरण से ही लागू होता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा