Trusted Source Image

UPSC CSE 2026: सिविल सेवा परीक्षा के तीन नए केंद्रों का विकल्प 23,000 से अधिक उम्मीदवारों ने चुना - यूपीएससी

Press Trust of India | May 21, 2026 | 06:40 PM IST | 1 min read

UPSC CSE Prelims 2026: आयोग ने बताया कि भुवनेश्वर, कानपुर और मेरठ में नए केंद्र बनाए जाने के बाद सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए कुल परीक्षा केंद्रों की संख्या 80 से बढ़कर 83 हो गई है।

Back

UPSC CSE Preparation Strategy and Best Books

UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.

Download EBook
यूपीएससी सीएसई 2026 प्रीलिम्स परीक्षा 24 मई को आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट यूपीएससी)
यूपीएससी सीएसई 2026 प्रीलिम्स परीक्षा 24 मई को आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट यूपीएससी)

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 21 मई को कहा कि परीक्षा केंद्रों पर भीड़भाड़ को कम करने के उद्देश्य से बनाये गए तीन नए परीक्षा केंद्रों का विकल्प 23,000 से अधिक सिविल सेवा उम्मीदवारों ने चुना है। यूपीएससी सीएसई 2026 प्रीलिम्स परीक्षा 24 मई को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

आयोग ने बताया कि भुवनेश्वर, कानपुर और मेरठ में नए केंद्र बनाए जाने के बाद सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए कुल परीक्षा केंद्रों की संख्या 80 से बढ़कर 83 हो गई है।

यूपीएससी ने एक बयान में कहा, “लगभग 23,000 अभ्यर्थियों ने इन नए केंद्रों के लिए आवेदन किया है, जिससे सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 के लिए आस-पास के केंद्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या में कमी आई है।” बता दें, पहली बार आयोग सीएसई प्रीलिम्स एग्जाम 2026 के तुरंत बाद प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी करेगा।

Also readUPSC Prelims Admit Card 2026: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड upsconline.nic.in पर जारी, 24 मई को एग्जाम

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित अन्य केंद्रीय सेवाओं में भर्ती के लिए यूपीएससी द्वारा हर साल तीन चरणों - प्रारंभिक, मुख्य और व्यक्तित्व परीक्षण - में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की जाती है। इस वर्ष की सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा रविवार को होने वाली है।

आयोग ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 8,19,372 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यूपीएससी के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अभ्यर्थियों के लिए अधिक सुविधाजनक और सुलभ बनाना है।

अजय कुमार ने कहा कि, “तीन नए केंद्र जोड़ने का मकसद भीड़भाड़ को कम करना और अभ्यर्थियों को बेहतर सुविधा देना है।” उन्होंने बताया कि आयोग ने दिव्यांग अभ्यर्थियों को उनकी पसंद के परीक्षा केंद्र मिलना भी सुनिश्चित किया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications