Santosh Kumar | May 21, 2026 | 06:01 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की की मदद से अनुमानित स्कोर की गणना कर सकेंगे। यह प्रक्रिया अंकों का आकलन करने में सहायता करेगी।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Now
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) रुड़की ने आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जेईई एडवांस्ड 2026 के उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार अब अपनी रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं। इन रिस्पॉन्स शीट में परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों द्वारा चुने गए उत्तर दर्ज हैं, जिससे वे अपने प्रदर्शन का प्रारंभिक मूल्यांकन कर सकते हैं।
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
JEE Advanced 2026: College Predictor | IIT Admission Cut-Off Marks
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड 2026 एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद, रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड किया जा सकता है।
आईआईटी रुड़की के अनुसार, प्रोविजनल आंसर-की 25 मई को जारी की जाएगी। उम्मीदवार रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की की मदद से अनुमानित स्कोर की गणना कर सकेंगे। यह प्रक्रिया अंकों का आकलन करने में सहायता करेगी।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड या चेक कर सकते हैं-
रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद, उम्मीदवार 25 और 26 मई तक प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां उठा सकेंगे। आयोग आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद फाइनल आंसर-की जारी करेगा। रिजल्ट 1 जून को घोषित होने की उम्मीद है।
जेईई एडवांस्ड परीक्षा, जो 17 मई को हुई, देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए अत्यंत जरूरी है। लाखों छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया। यदि रिस्पॉन्स शीट में कोई विसंगति दिखती है, तो पोर्टल पर दिए हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी होने के बाद, पात्र उम्मीदवारों जोसा (संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण) काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा, ताकि वे आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में एडमिशन पा सकें।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 28 मई को आधिकारिक वेबसाइट form.bsebdeled.com/login पर जारी किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए यह एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
Santosh Kumar