Santosh Kumar | May 19, 2026 | 03:25 PM IST | 1 min read
बिहार डीएलएड परीक्षा 8 से 22 जून तक सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) के माध्यम से प्रमंडलीय मुख्यालय में निर्धारित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के संबंध में एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 28 मई को आधिकारिक वेबसाइट form.bsebdeled.com/login पर जारी किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए यह एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
बिहार बोर्ड ने इस संबंध में अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर एक अधिसूचना जारी की है। यह परीक्षा 8 से 22 जून तक सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) के माध्यम से प्रमंडलीय मुख्यालय में निर्धारित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
आवेदक समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके और अपने आवेदन क्रमांक को लॉगइन आईडी तथा अपनी जन्मतिथि को पासवर्ड के रूप में उपयोग करके लॉग-इन करके अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड या प्रिंट कर सकेंगे।
Also readMP DElEd Admission 2026: एमपी डीएलएड काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 15 मई से mpbse.nic.in पर करें पंजीकरण
बोर्ड ने आवेदकों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड पर छपे निर्देशों का अध्ययन करें और कड़ाई से पालन करें। इसके अतिरिक्त, उन्हें परीक्षा केंद्र पर ठीक उसी तारीख, समय और स्थान पर उपस्थित होना होगा, जो एडमिट कार्ड पर निर्दिष्ट हैं।
अधिसूचना के अनुसार, मॉक टेस्ट का लिंक, जिससे आवेदक परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे, समिति की वेबसाइट पर 28 मई से उपलब्ध होगा। आवेदक वेबसाइट पर क्लिक करके मॉक टेस्ट के जरिए परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।