Trusted Source Image

MP DElEd Admission 2026: एमपी डीएलएड काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 15 मई से mpbse.nic.in पर करें पंजीकरण

Abhay Pratap Singh | May 6, 2026 | 02:55 PM IST | 1 min read

राज्य के सरकारी एवं निजी संस्थानों में डीएलएड कोर्स में प्रवेश कक्षा 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाता है।

एमपी डीएलएड काउंसलिंग 2026 कुल 5 राउंड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एमपी डीएलएड काउंसलिंग 2026 कुल 5 राउंड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (DElEd) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार प्रथम चरण काउंसलिंग के लिए 15 मई से 29 मई, 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

राज्य के सरकारी एवं निजी संस्थानों में डीएलएड कोर्स में प्रवेश कक्षा 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाता है। सामान्य वर्ग के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत न्यूनतम 50% अंक और अन्य श्रेणी के लिए 45% अंक आवश्यक हैं। एमपी डीएलएड काउंसलिंग 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए 50 रुपये शुल्क का भी भुगतान करना होगा।

एमपी डीएलएड एडमिशन 2026 (1st Year) के लिए काउंसलिंग का आयोजन कुल 5 राउंड में किया जाएगा। एमपी डीएलएड काउंसलिंग 2026 प्रक्रिया में पंजीकरण करना, विकल्प भरना, मेरिट सूची, सीट आवंटन और कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन जैसे चरण शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

MP DElEd Counseling Admission 2026: आवश्यक दस्तावेज

एमपी डीएलएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र
  • ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेश (आदि)।

Also readHPCET Admit Card 2026: एचपी सीईटी एडमिट कार्ड himtu.ac.in पर जारी, डाउनलोड करें; प्रवेश परीक्षा 10 मई को

MP DElEd Counseling Schedule 2026: एमपी डीएलएड काउंसलिंक शेड्यूल 2026

नीचे सारणी में उम्मीदवार डीएलएड प्रोग्राम में प्रवेश के लिए एमपी डीएलएड 2026 काउंसलिंग शेड्यूल जांच सकते हैं:

प्रथम चरण (First Round) -

क्रमांकशुरूआती तिथिअंतिम तिथिविवरण

1

15-05-2026

29-05-2026

काउंसलिंग पंजीकरण/चॉइस फिलिंग (अस्थायी)

2

01-06-2026

मेरिट तैयारी/टेस्टिंग/डाटा शेयरिंग

3

02-06-2026

04-06-2026

रन अलॉटमेंट/अनुमोदन/टेस्टिंग/रिपोर्टिंग तैयारी

4

05-06-2026

लाइव अलॉटमेंट

5

05-06-2026

12-06-2026

अलॉटमेंट लेटर प्रिंट/संस्थान में रिपोर्टिंग/फीस जमा/रद्दीकरण

द्वितीय चरण (Second Round) -

क्रमांकशुरुआती तिथिअंतिम तिथिविवरण

6

15-06-2026

21-06-2026

काउंसलिंग पंजीकरण/चॉइस फिलिंग

7

22-06-2026

मेरिट तैयारी/टेस्टिंग/डाटा शेयरिंग

8

23-06-2026

25-06-2026

रन अलॉटमेंट/अनुमोदन/टेस्टिंग/रिपोर्टिंग तैयारी

9

29-06-2026

लाइव अलॉटमेंट

10

29-06-2026

04-07-2026

अलॉटमेंट लेटर प्रिंट/रिपोर्टिंग/फीस जमा/रद्दीकरण

तृतीय चरण (Third Round) -

क्रमांकशुरुआती तिथिअंतिम तिथिविवरण

11

06-07-2026

12-07-2026

काउंसलिंग पंजीकरण/चॉइस फिलिंग

12

13-07-2026

मेरिट तैयारी/टेस्टिंग/डाटा शेयरिंग

13

14-07-2026

17-07-2026

रन अलॉटमेंट/अनुमोदन/टेस्टिंग/रिपोर्टिंग तैयारी (कन्वर्जन)

14

20-07-2026

लाइव अलॉटमेंट

15

20-07-2026

25-07-2026

अलॉटमेंट लेटर प्रिंट/रिपोर्टिंग/फीस जमा/रद्दीकरण

चतुर्थ चरण (4th Round) -

क्रमांकशुरुआती तिथिअंतिम तिथि

1

28-07-2026

30-07-2026

2

31-07-2026

3

03-08-2026

06-08-2026

पंचम चरण (5th Round) -

क्रमांकशुरुआती तिथिअंतिम तिथि

4

07-08-2026

09-08-2026

5

10-08-2026

6

11-08-2026

14-08-2026

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications