Trusted Source Image

BSF Tradesman Exam Dates 2026: बीएसएफ ट्रे़ड्समैन फेज 2 परीक्षा कार्यक्रम घोषित, एडमिट कार्ड डेट जानें

Saurabh Pandey | November 10, 2026 | 06:56 PM IST | 1 min read

बीएसएफ ने ट्रे़ड्समैन फेज 2 परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

बीएसएफ ट्रे़ड्समैन फिजिकल टेस्ट में सफल घोषित हुए उम्मीदवार ही इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
बीएसएफ ट्रे़ड्समैन फिजिकल टेस्ट में सफल घोषित हुए उम्मीदवार ही इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती 2024-25 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। बीएसएफ द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, चयन प्रक्रिया का दूसरा चरण, जिसमें कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) शामिल है, 2 दिसंबर 2026 को देश भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा 3 शिफ्टों में होगी और हर शिफ्ट 2 घंटे की होगी।

BSF Tradesman Exam Date 2026: शिफ्ट टाइमिंग्स

पाली
पाली का समय
अवधि
प्रथम पाली
सुबह 9 बजे से 11 बजे तक
120 मिनट (2 घंटे)
द्वितीय पाली
दोपहर 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक
120 मिनट (2 घंटे)
तृतीय पाली
शाम 5 बजे से 7 बजे तक
120 मिनट (2 घंटे)

BSF Tradesman Admit Card 2026: ई-एडमिट कार्ड विवरण

बीएसएफ कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती के दूसरे चरण की लिखित परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड 17 नवंबर 2026 से 2 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव रहेंगे। उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर भेजा गया है।

बीएसएफ ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। यदि किसी अभ्यर्थी ने गलत ई-मेल या मोबाइल नंबर दर्ज किया है और वह एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी उम्मीदवार की होगी और इस संबंध में किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

Also read MPESB: एमपी पुलिस एसआई-सूबेदार आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो एक्टिव, 10-13 नवंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

BSF Tradesman Admit Card 2026: हेल्पडेस्क नंबर

बीएसएफ कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में आ रही तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए बीएसएफ ने एक हेल्पलाइन नंबर (+91-9513251955) जारी किया है। यह हेल्पडेस्क 17 नवंबर 2026 (सुबह9 बजे) से 2 दिसंबर 2026 (शाम 4:30 बजे तक) सक्रिय रहेगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि किसी भी नए संशोधन या अपडेट के लिए वे नियमित रूप से बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications