Trusted Source Image

UPSSSC Inter Level Recruitment 2026: यूपी इंटर लेवल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | November 10, 2026 | 05:00 PM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी ने यूपी इंटर लेवल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती परीक्षा के तहत विभिन्न इंटरमीडिएट स्तरीय पदों के लिए कुल 1784 रिक्तियों की घोषणा की गई है। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस भर्ती परीक्षा के तहत विभिन्न इंटरमीडिएट स्तरीय पदों के लिए कुल 1784 रिक्तियों की घोषणा की गई है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी इंटरमीडिएट लेवल मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूपी इंटरमीडिएट स्तरीय परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक चलेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

शुल्क समायोजन और आवेदन में सुधार के लिए अंतिम तिथि 8 दिसंबर 2026 है। इस भर्ती परीक्षा के तहत विभिन्न इंटरमीडिएट स्तरीय पदों के लिए कुल 1784 रिक्तियों की घोषणा की गई है।

केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने UPSSSC PET-2025 में भाग लिया है और जिन्हें स्कोरकार्ड मिला है, वे ही इस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिकांश पदों के लिए केवल 12वीं पास होना जरूरी है, लेकिन कुछ पदों के लिए CCC प्रमाणपत्र या कार्य अनुभव की भी आवश्यकता है।

UPSSSC Inter Level Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क
कुल शुल्क योग
अनारक्षित
-
25 रुपये
25 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग
-
25 रुपये
25 रुपये
अनुसूचित जाति
-
25 रुपये
25 रुपये
अनुसूचित जनजाति
-
25 रुपये
25 रुपये

Also read UPSC ESE 2027 Prelims Schedule: यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स शेड्यूल upsc.gov.in पर जारी, शिफ्ट टाइमिंग्स जानें

UPSSSC Inter Level Recruitment 2026: जरूरी दस्तावेजों की सूची

  1. PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और स्कोर कार्ड
  2. जन्म तिथि के लिए हाई स्कूल (10वीं) का प्रमाण पत्र
  3. इंटरमीडिएट (12वीं) का प्रमाण पत्र
  4. निर्धारित प्रारूप में जाति प्रमाण पत्र
  5. ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र
  6. दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwBD उम्मीदवारों के लिए)
  7. डीएफएफ प्रमाण पत्र (स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए)
  8. पूर्व सैनिक प्रमाण पत्र
  9. कंप्यूटर प्रमाण पत्र - जहां आवश्यक हो
  10. हाल की तस्वीर और हस्ताक्षर
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications