Trusted Source Image

UPSC Prelims Admit Card 2026: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड upsconline.nic.in पर जारी, 24 मई को एग्जाम

Santosh Kumar | May 15, 2026 | 09:10 PM IST | 2 mins read

यूपीएससी जनरल स्टडीज पेपर-1 और सीएसएटी (पेपर-II)। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Back

Careers360 Premium

Education, career guidance; live webinars; learning resources and more

Subscribe
यूपीएससी सीएसई परीक्षा 24 मई को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीएससी सीएसई परीक्षा 24 मई को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों upsconline.nic.in या upsc.gov.in के माध्यम से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई परीक्षा 24 मई को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यूपीएससी परीक्षा आईएएस, आईपीएस और आईएफएस सहित विभिन्न सिविल सेवाओं में प्रवेश के लिए पहला चरण है।

यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2026 में दो पेपर होंगे। यूपीएससी सीएसई जनरल स्टडीज पेपर-1 और सीएसएटी (पेपर-II)। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

UPSC Prelims Admit Card 2026: एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और साथ में एक ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है। यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

लाखों अभ्यर्थी यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। यूपीएससी ने फरवरी 2026 में अधिसूचना जारी की थी, और आवेदन प्रक्रिया फरवरी में ही संपन्न हो गई। जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, वे मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

Also readUPSC CMS Exam Date 2026: यूपीएससी सीएमएस परीक्षा कार्यक्रम upsc.gov.in पर जारी, शिफ्ट टाइमिंग्स जानें

UPSC CSE Prelims Admit Card 2026: कैसे करें डाउनलोड?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यूपीएससी ई-एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड विंडो पर विवरण दर्ज करें।
  • यूपीएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

UPSC Admit Card 2026: यूपीएससी परीक्षा संबंधी निर्देश

अभ्यर्थी अपना यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 ध्यान से देखें। यदि यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड कोई गलती है तो आयोग को तुरंत ईमेल (usengg-upsc@nic.in) के माध्यम से सूचित करना आवश्यक है।

यूपीएससी परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, पेन ड्राइव, कैमरा, ब्लूटूथ डिवाइस या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लाना सख्त वर्जित है। अभ्यर्थी केवल सामान्य घड़ी पहनकर ही परीक्षा हॉल में आ सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications